EMS Stocks in focus : FM ने बजट में 40000 करोड़ रुपये के खर्च का किया एलान, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक्स के लगे पंख

EMS Stocks in focus : वित्त मंत्री ने कहा कि अप्रैल 2025 में 22,919 करोड़ रुपये के आउटले के साथ शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम में पहले ही इन्वेस्टमेंट कमिटमेंट मिल चुके हैं और टारगेट दोगुने हो गए हैं।  FM ने बजट में 40000 करोड़ रुपये के खर्च का एलान किया गया है। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक्स में जोरदार तेजी आई है

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 1:54 PM
Story continues below Advertisement
EMS Stocks in focus : ताज़ा मंज़ूरी से ECMS का पैमाना और दायरा काफी बढ़ गया है। भारत अब फाइनल असेंबली से आगे बढ़कर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को गहराई देनें पर ज़ोर दे रहा है

EMS Stocks in focus : 1 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक्स में तेज़ी आई है। FM निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का आउटले बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने की घोषणा की है । FM सीतारमण ने अपने भाषण में कहा "अप्रैल 2025 में 22,919 करोड़ रुपये के आउटले के साथ शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम में पहले से ही इन्वेस्टमेंट कमिटमेंट और टारगेट से दोगुना काम हो चुका है। हम इसका फायदा उठाने के लिए आउटले बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखते हैं।"

सुबह 11:20 बजे, केन्स टेक (6.53%), डिक्सन टेक्नोलॉजी (6%) और सिरमा SGS टेक्नोलॉजी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक्स में तेज़ी (+10 प्रतिशत) देखने को मिल रही थी। सरकार ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के तहत 22 नए प्रस्तावों को मंज़ूरी दी थी, जिसमें 41,863 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट शामिल है। इससे 2.58 लाख करोड़ रुपये का अनुमानित प्रोडक्शन और 33,791 डायरेक्ट नौकरियां मिलेंगी। ये इस स्कीम के तहत अब तक की सबसे बड़ी मंज़ूरी है।

ताज़ा मंज़ूरी से ECMS का पैमाना और दायरा काफी बढ़ गया है। भारत अब फाइनल असेंबली से आगे बढ़कर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को गहराई देनें पर ज़ोर दे रहा है।


इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत अप्रूव्ड कंपनियों में एपिटोम कंपोनेंट्स, डेकी इलेक्ट्रॉनिक्स, TDK इंडिया, सिग्नुम इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडिया सर्किट्स, BPL लिमिटेड, विप्रो ग्लोबल इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रॉनिक मटीरियल्स, वाइटल इलेक्ट्रॉनिक्स, मदर्सन इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, ATL बैटरी टेक्नोलॉजी (इंडिया), टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, NPSPL एडवांस्ड मटीरियल्स, युझान टेक्नोलॉजी (इंडिया), AT&S इंडिया, एसेंट-के सर्किट, एम्फेनोल हाई स्पीड टेक्नोलॉजी इंडिया, सैमसंग डिस्प्ले नोएडा, सिप्सा टेक इंडिया, कुनशान क्यू टेक माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स (इंडिया), डिक्सन इलेक्ट्रोकनेक्ट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और शोगिनी टेक्नोआर्ट्स शामिल हैं।

 

Budget 2026 Live: भारत का ₹55 लाख करोड़ का बजट, इसमें से निर्मला सीतारमण ने आपको क्या दिया?

 

Nirmala Sitharaman Speech : वित्त मंत्री के 9वें केंद्रीय बजट की मुख्य घोषणाएं, इन पर बनी रहे नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।