Get App

Bonus Issue: बोनस इश्यू, स्प्लिट और डिविडेंड पर फैसला जल्द, ग्रीन एनर्जी फाइनेंसिंग पर कंपनी का जोर

Bonus Issue: एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी स्टॉक स्प्लिट के प्रस्ताव पर फैसला लेगी। वर्तमान में कंपनी के प्रत्येक इक्विटी शेयर का मूल्य ₹10 है। इस प्रस्ताव के तहत एक इक्विटी शेयर को ₹1 मूल्य के 10 शेयरों में स्प्लिट करने की योजना है। इस कदम से खुदरा निवेशकों का बड़ा वर्ग इसे खरीदने में सक्षम होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 11:07 PM
Bonus Issue: बोनस इश्यू, स्प्लिट और डिविडेंड पर फैसला जल्द, ग्रीन एनर्जी फाइनेंसिंग पर कंपनी का जोर
एनबी ट्रेड एंड फाइनेंस लिमिटेड ESG फोकस्ड और ग्रीन एनर्जी फाइनेंसिंग में अवसरों की तलाश कर रही है।

Bonus Issue: एनबी ट्रेड एंड फाइनेंस लिमिटेड ESG फोकस्ड और ग्रीन एनर्जी फाइनेंसिंग में अवसरों की तलाश कर रही है। कंपनी ने हाल ही में यह भी बताया है कि वह जल्द ही स्टॉक स्प्लिट, बोनस इश्यू और डिविडेंड के प्रस्ताव पर फैसला लेगी। इसके लिए बोर्ड की बैठक 27 जनवरी को होने वाली है। कंपनी के शेयरों में आज 23 जनवरी को 3.31 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 14.06 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 68.89 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 22.84 रुपये और 52-वीक लो 9.29 रुपये है।

स्टॉक स्प्लिट, बोनस और डिविडेंड जल्द

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी स्टॉक स्प्लिट के प्रस्ताव पर फैसला लेगी। वर्तमान में कंपनी के प्रत्येक इक्विटी शेयर का मूल्य ₹10 है। इस प्रस्ताव के तहत एक इक्विटी शेयर को ₹1 मूल्य के 10 शेयरों में स्प्लिट करने की योजना है। इस कदम से खुदरा निवेशकों का बड़ा वर्ग इसे खरीदने में सक्षम होगा। शेयरों की संख्या बढ़ने से लिक्विडिटी और ट्रेडिंग वॉल्यूम में सुधार होने की संभावना है।

कंपनी बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी फैसला लेगी। यह कदम न केवल मौजूदा शेयरधारकों को पुरस्कृत करता है, बल्कि कंपनी की वित्तीय मजबूती पर भी भरोसे को मजबूत करता है। कंपनी के बोर्ड द्वारा डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार किया जएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें