आवाज आंत्रप्रेन्योरः हेल्दी स्नैक का देसी ब्रांड, क्या हैं Cornitos की रिटेल स्ट्रैटेजी

International standard की पैकेजिंग, ऑथेंटीक टेस्ट और फेयर प्राइस ये है Cornitos।

अपडेटेड Jun 29, 2019 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement

भारत का snack मार्केट Western और traditional,oriental हर तरह की variety उपलब्ध हैं। चीप्स और नमकीन के इस पूरे मार्केट में बड़े FMCG ब्रांड्स की हिस्सेदारी हमेशा ही ज्यादा रही है। और crowded सेगमेंट में 10 साल पहले nacho जैसे नीश प्रोडक्ट को लॉन्च करने की हिम्मत की NCR के विक्रम अग्रवाल ने। Cornitos मेक्सिकन स्नैक्स का ये देसी ब्रांड आज ₹200 करोड़ के nacho crisps segment में अपनी दावेदारी ग्लोबल मार्केट में साबित कर रहा है। जानते है अमेरीकन कॉर्न से बने cornitos को भारत में शुरू करने की दिलचस्प बिजनेस जर्नी।

International standard की पैकेजिंग, ऑथेंटीक टेस्ट और फेयर प्राइस ये है Cornitos। भारतीय कंजुमर को मेक्सिकन नाचोस की आदत लगाने वाला Cornitos यंग जनरेशन का फेवरेट स्नैकब्रांड बन चुका है। आपको जानकार हैरानी हो सकती है की ये कोई मेक्सिकन कंपनी नही बल्की शुद्ध देसी ब्रांड है। Cornitos की टीम 2019 में मना रही है अपनी 10- वी सालगिरह। ये आज भले ही ये ग्राहकों का मनपसंद नाचोस  ब्रांड बन चुका हो लेकिन 10 साल पहले जब कंपनी की शुरुआत हुई थी नाचोस किस चि़डीया का नाम है, ये भी आम ग्राहकों को पता नही था।

Greendot Health Foods के तहत विक्रम अग्रवाल ने 2009 में Cornitos को बाजार में उतारा। विक्रम FMCG सेक्टर में उतरने से पहले अपना पारिवारिक बिजनेस संभाल रहे थे। फूड बिजनेस के प्रति पैशन से विक्रम ने हेल्दी स्नैक्स में ग्राहकों को कुछ नया देने की कोशिश Cornitos से की जो नाचोस का पहला देसी ब्रांड बना। लेकिन मकई से बने नाचोस भारत में बनाने के लिए अमेरीकन मकई को उगाने से लेकर उसे प्रोसेस करने के तरीके तक सब कुछ नए सीरे से सीखने से कंपनी की शुरूआत हुई।

नाचोस जैसे नए स्नैक को बाजार में उतारने से पहले product accepatance कैसे हो सकता है इसका ट्रायल लेना जरुरी था। jalapeno (हैलेपीनो) चीज, टिक्का मसाला, टमेटो इन चार फ्लेवर्स के नाचो के साथ cornitos का लॉन्च 2009 में NCR में हुआ। A class रिटेल स्टोर्स से रिटेलिंग की शुरूआत हुई, फिरबड़े शहरों में रिटेलिंग पर फोकस किया। साथ ही रिच बढ़ाने के लिए कंपनी ने CCD Spicejet जैसे बड़े नामों को अपनी क्लाएट लिस्ट में दर्ज किया।

विक्रम का मानना है की किसी भी Food ब्रांड को बाजार में बने रहने के लिए इनोवेशन पर ध्यान देना जरुरी होता है। इसिलिए कंपनी अपने ग्राहकों के लिए नए फ्लेवर्स और product में वेरीएशन देने की कोशिश लगातार करती है।

कंपनी अपने प्रोडक्ट्स भारत के अलावा 25 देशों में export करती है। जो बढ़ा कर जल्द ही 30 देशों तक करने का कंपनी का लक्ष्य है। इस साल non-corn-based और baked snacks category में product develop करते हुए ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा। turnover के मामले में अगले साल तक कंपनी ₹100-crore का आंकडा छूने की उम्मीद जता रही है। बढ़ती डिमांड और विस्तार प्लान के मुताबिक जल्द ही production capacity को 500 tons per month करने की तरफ कंपनी काम कर रही है। 10 साल पुरे होने के मौके पर कंपनी अपनी खुशी ग्राहकों के साथ बांट रही है, तो अगर आप cornitos खरीदने जा रहे है तो रिटर्न गिफ्ट के तौर पर कुछ ऑफर्स और फ्री डिप्स आपके हाथ लगेंगे।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।