EPL के शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, आ सकती है 26% की मजबूत रैली

EPL Share Price: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 27 जून 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 250 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में 26 फीसदी की मजबूत रैली आने की संभावना है

अपडेटेड Jun 29, 2024 पर 11:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो EPL लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

EPL share price: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो EPL लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर में तेजी की उम्मीद जताई है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.48 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 198.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 6,316.64 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 236 रुपये और 52-वीक लो 169.85 रुपये है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 27 जून 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 250 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में 26 फीसदी की मजबूत रैली आने की संभावना है।

EPL पर ब्रोकरेज की राय


ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "EPLL ने इनवेस्टिंग कम्युनिटी को होस्ट किया, जिसके बाद वापी फैसिलिटी में प्लांट का दौरा किया गया, जहां मैन्युफैक्चरिंग एफिशिएंसी में सुधार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।ठ

टीम को दीपक गोयल (CFO), श्रीहरि के राव (प्रेसिडेंट - AMESA), हरिकरन (क्रिएटिविटी और इनोवेशन - CNI), संतोष उल्लाल (मैन्युफैक्चरिंग हेड - AMESA) और आलोक शर्मा (IR और कॉर्पोरेट फाइनेंस) ने रिप्रेजेंट किया। वापी प्लांट में EPLL कैप्स, ट्यूब्स का निर्माण करता है और लेमिनेशन प्रिंटिंग करता है। ब्रोकरेज ने आगे कहा, "EPLL का लक्ष्य अपने BNC सेगमेंट और ब्राजील के बाजार के माध्यम से ग्रोथ को आगे बढ़ाना है, जिसमें मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में EPL के शेयरों में करीब 10 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 7 फीसदी से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 52 फीसदी का रिटर्न मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।