ESAF SFB IPO Listing: 20% के लिस्टिंग गेन ने किया खुश, आईपीओ के पैसों का ऐसे होगा इस्तेमाल

ESAF SFB IPO Listing: गांवों और अर्द्ध-शहरी ग्राहकों को लोन बांटने वाली ESAF Small Finance Bank के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसका आईपीओ ओवरऑल 77 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। एंप्लॉयीज को हर शेयर 5 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है

अपडेटेड Nov 10, 2023 पर 4:54 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ESAF SFB IPO Listing: गांवों और अर्द्ध-शहरी इलाकों में ग्राहकों को लोन बांटने वाली ESAF Small Finance Bank के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 77 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 60 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज  BSE पर इसकी 71.90 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 19.83 फीसदी का लिस्टिंग गेन (ESAF SFB Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 74.70 रुपये (ESAF SFB Share Price) पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह 69.05 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 15 फीसदी मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज और मुनाफे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 5 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।

    ESAF Small Finance Bank की एंट्री ने मचाया धमाल, प्रॉफिट बुक कर लें या होल्ड रखें?

    ESAF Small Finance Bank IPO को कैसा मिला था रिस्पांस


    ईसैफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का 463 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-7 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 77 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 182.66 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 88.81 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 17.86 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 4.59 गुना भरा था।

    Micropro की एंट्री फुस्स, 1% डिस्काउंट पर लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट

    इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 6,51,16,667 नए शेयर जारी हुए हैं और 1,20,50,000 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। ऑफर फॉर सेल के जरिए बिके शेयरों का पैसा इन्हें बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल बैंक के टियर-1 कैपिटल बेस को बढ़ाने में होगा।

    ESAF SFB के बारे में

    1992 में बना यह स्मॉल फाइनेंस बैंक खुदरा लोन, MSME लोन, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनंस को लोन और खेती के लिए लोन बांटता है। मार्च 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसके नेटवर्क में 700 आउटलेट्स, 743 कस्टमर सर्विस सेंटर्स, 20 बिजनेस करेंस्पॉन्डेंट्स और 481 बिजनेस फैसेलिटेटर्स हैं। देश के 21 राज्यों में 581 एटीएम हैं। बैंक के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 105.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2022 में 54.73 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके बाद अगले ही वित्त वर्ष 2023 में शुद्ध मुनाफा तेजी से उछलकर 302.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून 2023 में इसे 129.96 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।