ESDS Software Solution Listing: ब्लॉकबस्टर एंट्री, शेयर 76% तक बढ़त में लिस्ट; फिर और 20% उछला

ESDS Software Solution Listing: कंपनी AI-इनेबल्ड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी का पब्लिक इश्यू कुल 142.88 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 4:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ESDS Software Solution IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस ₹429 प्रति शेयर था।

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन ने शेयर बाजार में ब्लॉकबस्टर एंट्री मारी है। 4 सितंबर को BSE पर शेयर करीब 74 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 746.30 रुपये और NSE पर 76.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 757 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके बाद इसमें 20 प्रतिशत का उछाल आया और BSE पर 895.55 रुपये व NSE पर 908.40 रुपये पर अपर सर्किट लगा। फाइनल इश्यू प्राइस 429 रुपये प्रति शेयर था। ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का 720 करोड़ रुपये का IPO 1 सितंबर को बंद हुआ था। इसे कुल 142.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 274.97 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 202.87 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 41.68 गुना भरा था। कंपनी AI-इनेबल्ड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर-एज-अ-सर्विस (IaaS), मैनेज्ड सर्विसेज और सॉफ्टवेयर-एज-अ-सर्विस (SaaS) जैसी एंड-टू-एंड सर्विसेज देती है।

ESDS Software Solution की वित्तीय सेहत


कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹216 करोड़ जुटाए। कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 28 प्रतिशत बढ़कर 480.65 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध मुनाफा 117 प्रतिशत की बढ़त के साथ 120.82 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 42.92 करोड़ रुपये की उधारी थी। एक साल पहले रेवेन्यू 376.64 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 55.61 करोड़ रुपये था।

Priority Jewels Listing: ज्वेलरी कंपनी की शानदार लिस्टिंग, IPO निवेशकों को 15% तक का फायदा

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से हुई कमाई में से एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल डेटा सेंटर्स के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य इक्विपमेंट्स की खरीद व इंस्टॉलेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करेगी। बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और IPO पर हुए खर्च की भरपाई के लिए रहेंगे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।