Eureka Forbes: हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) द्वारा अपने वाटर प्यूरिफिकेशन बिजनेस प्योरेट (Pureit) की बिक्री करने के बाद डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने यूरेका फोर्ब्स को लेकर अपना पॉजिटिव आउटलुक बरकरार रखा है। कोटक (Kotak) ने यूरेका फोर्ब्स के लिए 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 700 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि ब्रोकरेज फर्म को कंपनी के शेयरों में मौजूदा प्राइस से 40 पर्सेंट ज्यादा बढ़त की संभावना नजर आ रही है। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने प्योरेट की बिक्री ए. ओ. स्मिथ (A.O. Smith) की भारतीय इकाई को की है।
