Nifty का 16,828 का हालिया लो लेवल 2022 में सितंबर और अक्टूबर के लो लेवल जैसा है। यह आगे अहम सपोर्ट लेवल होगा। 17,207.25 के लेवल से शुरू हुई तेजी के बाद निफ्टी कभी पिछले हफ्ते के लो के नीचे बंद नहीं हुआ है। यह पॉजिटिव अंडरटोन का संकेत है। वीकली टाइमफ्रेम पर निफ्टी ने इनसाइड बार कैंडल बनाया है। यह प्राइसेज में उतार-चढ़ाव में कमी का संकेत है। Nifty के लिए पहले 18,050 पर सपोर्ट है। इस लेवल के टूटने के बाद अगला सपोर्ट 17,800 पर है। तेजी की स्थिति में 18,458 पर रेसिस्टेंस मिलेगा। इस लेवल को पार कर जाने के बाद अगला रेसिस्टेंस लेवल 18,887 होगा। निफ्टी के लिए ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है।
GEPL Capital के टेक्निकल रिसर्च के एवीपी विदनयन सावंत ने 2-3 हफ्तों में शानदार मुनाफा कमाने के लिए निम्निलिखित शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है:
डेली टाइमफ्रेम पर यह स्टॉक अपने 50,100 और 200-डे EMA के मूविंग एवरेजेज के ऊपर है। इससे भी तेजी का ट्रेंड जारी रहने की पुष्टि होती है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) ने वीकली टाइमफ्रेम पर एक ब्रेकआउट दिखाय है। यह भी पॉजिटिव मोमेंटम की मौजूदगी का संकेत है। इस स्टॉक के 1,500 रुपये तक जाने की उम्मीद दिखती है।
Transport Corporation of India
इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 701.50 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 812 है। इसमें 636 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। 2-3 हफ्तों में इस शेयर से 16 फीसदी तक की कमाई हो सकती है। नवंबर 2021 से करेक्शन के बाद यह हायर हाई हायर लो के फॉर्मेशन में नहीं दिखा है। इससे पॉजिटिव मोमेंटम की मौजूदगी का संकेत मिलता है। इसने सिमेट्रिकल ट्रायंग्ल पैटर्न को दोबारा टेस्ट किया है। इसने ऊपर में बाउंस दिखाया है। ब्रेकआउट 3 हफ्ते पहले देखने को मिला था। वीकली टाइमफ्रेम पर RSI ने ब्रेकआउट दिखाया है, जो बढ़ते मोमेंटम का संकेत है।
इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 208.20 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 235 रुपये है। इसमें 198 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। शॉर्ट टर्म में यह इस शेयर में 13 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। इस शेयर में फिलहाल इसके 52 हफ्ते के हाई पर कारोबार हो रहा है। इससे यह पता चलता है कि यह पहले से स्ट्रॉन्ग मोमेंटम में है। मई 2023 के मध्य में इस शेयर ने Cup & Handle Pattern का ब्रेकआउट दिया था। इससे तेजी का ट्रेंड जारी रहने का संकेत मिलता है। यह अपने 18-वीक एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से ऊपर टिका हुआ है। इसके अलावा RSI वीकली टाइमफ्रेम पर ऊपर जा रहा है। यह 50 के लेवल से ऊपर बने रहने में कामयाब रहा है।
(डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।)