Exide का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 50500, 50800 और 51000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 50800, 50500 और 50000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 3:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Exide पर NAV Investment के आशीष बहेती ने 510 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

Top F&O Calls: बाजार में जारी वोलैटिलिटी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में सन टीवी, एस्ट्रल, जायडस लाइफ, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, पीआई इंडस्ट्रीज के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, भारत फोर्ज, एबीबी इंडिया, गोदरेज कंज्यूमर और एल्केम लैब्स के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा वोल्टाज, जुबिलेंट फूड, ग्लेनमार्क फार्मा, बलरामपुर चीनी और पेट्रोनेट एलएनजी में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पिरामल एंटरप्राइजेज, मणप्पुरम फाइनेंस, सेल, कैप फिन होम्स और कोरोमंडल इंटरनेशनल के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24500, 24400 और 24300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50500, 50800 और 51000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50800, 50500 और 50000 के स्तर पर नजर आये।


बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच दिग्गजों ने ग्लेनमार्क फार्मा, SRF, चंबल फर्टिलाइजर, KPIT Tech में कराई खरीदारी

NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

HDFC Life Future : खरीदें - 711 रुपये, टारगेट - 720/735 रुपये, स्टॉपलॉस - 695 रुपये

Hero Motocorp Future : खरीदें - 5321 रुपये, टारगेट - 5400/5470 रुपये, स्टॉपलॉस - 5200 रुपये

Shriram Finance Future : खरीदें - 3006 रुपये, टारगेट - 3050/3120 रुपये, स्टॉपलॉस - 2950 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Exide

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Exide पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Exide की अगस्त की एक्सपायरी वाली 510 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 9.30 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 14/17 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः M oneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।