Exim Routes IPO Listing: रिसाइकल पेपर के वैश्विक बी2बी बिजनेस की एग्जिम रूट्स की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 15 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹88 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹110.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 25% का लिस्टिंग गेन (Exim Routes Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। ₹114.50 की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद टूटकर यह ₹104.50 (Exim Routes Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। हालांकि निचले स्तर से इसने तेज रिकवरी की। रिकवर होकर तेजी से यह ₹115.50 के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 31.25% मुनाफे में हैं।
