अधिकतर एग्जिट पोल (Exit Polls) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की फिर से बड़ी जीत के साथ सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की है। हालांकि बीजेपी का आखिरी आंकड़ा 400 सीटों तक भी जा सकता है। कुछ सर्वे में तो बीजेपी की सीटें 400 को छूते हुए भी दिख रही हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) के चेयरमैन और को-फाउंडर, रामदेव अग्रवाल ने ये बातें कहीं। दिग्गज निवेशक इन नतीजों से खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि बीजेपी की इस जीत से भारतीय शेयर बाजार का साइज दोगुना होने का रास्ता साफ हो सकता है। रामदेव ने कहा कि अगले 4-5 साल में शेयर बाजार की मार्केट कैपिटलाइजेन यानी मार्केट वैल्यू 10 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है।
