2024 की पहली छमाही में बाजार में काफी अच्छी तेजी की उम्मीद : सुनील सुब्रमणियम

सुनील का कहना है कि 2024 की पहली छमाही में बाजार में काफी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। मई के चुनावी नतीजों की स्थिति काफी साफ दिख रही है। इससे पहली छमाही में देश में विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ने की पूरी उम्मीद दिख रही है। साल 2024 की पहली छमाही में ही बाजार लाइफ टाइम हाई हिट कर सकता है

अपडेटेड Dec 29, 2023 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
सुनील की राय है कि 2024 की दूसरी छमाही में मिड-स्मॉलकैप शेयर चलेंगे। लार्ज एंड मिडकैप फंड में पैसा लगा सकते हैं। लेकिन स्मॉलकैप में ज्यादा एक्सपोजर नहीं लेना चाहिए

आज साल का आखिरी कारोबारी सत्र है। 2023 जोरदार तेजी का साल रहा है। अब सवाल ये हैं कि 2024 में बाजार कैसा रहेगा। किन सेक्टर्स में पैसा बनेगा। 2024 का आउटलुक बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं सुंदरम म्यूचुअल फंड (Sundaram Mutual) के MD और CEO सुनील सुब्रमणियम। इस बातचीत में सुनील ने कहा कि 2024 में भी बाजार हमें डबल डिजिट रिटर्न दे सकता है। 2024 का साल एलेक्शन के नजरिए से बहुत अहम रहेगा। पहले 6 महीनों में भारत के नतीजे बाजार पर असर दिखाएंगे। वहीं, आखिरी 6 महीनों में अमेरिका के नतीजे बाजार पर अपना असर दिखाएंगे।

2024 की पहली छमाही में बाजार में काफी अच्छी तेजी की उम्मीद

सुनील का कहना है कि 2024 की पहली छमाही में बाजार में काफी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। मई के चुनावी नतीजों की स्थिति काफी साफ दिख रही है। इससे पहली छमाही में देश में विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ने की पूरी उम्मीद दिख रही है। साल 2024 की पहली छमाही में ही बाजार लाइफ टाइम हाई हिट कर सकता है।


2024 में पहला 6 महीना लार्जकैप का होगा

2024 में पहला 6 महीना लार्जकैप का होगा। मिडकैप में तेजी रहेगी, लेकिन ये तेजी इस साल जैसी नहीं होगी। 17000 करोड़ के SIP में 30 फीसदी निवेश मिडकैप की तरफ गया है। उन्होंने आगे कहा कि 2024 की दूसरी छमाही में मिड-स्मॉलकैप शेयर चलेंगे। लार्ज एंड मिडकैप फंड में पैसा लगा सकते हैं। लेकिन स्मॉलकैप में ज्यादा एक्सपोजर नहीं लेना चाहिए।

NSE शनिवार, 20 जनवरी को रखेगा एक अतिरिक्त ट्रेडिंग सेशन, जानिए पूरी डिटेल

अगले साल के लिए कंजम्प्शन अच्छा सेक्टर

इस बातचीत में सुनील ने आगे कहा कि मल्टीकैप में गोल्ड में एलोकेशन किया जाता है। इलेक्शन के समय बाजार में लिक्वडिटी बढ़ेगी। अगले साल के लिए कंजम्प्शन अच्छा सेक्टर रहेगा। इस साल IT, बैंकिंग और कंजम्प्शन पर बाजार का ज्यादा ध्यान नहीं रहा है। अगले साल के लिए बैंकिंग, और कंजम्प्शन शेयर पसंद है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 29, 2023 2:26 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।