Experts View : बाजार पर टेक्नो फंडा नजरिए के साथ बात करते हुए जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज (JM Financial Services) के PMS के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि इस समय नतीजों का मौसम है। बाजार वहीं, फोकस कर रहा है पर नंबर अच्छे आ रहे हैं। बाजार अच्छे नतीजों वाली कंपनियों रिवॉर्ड देने में भी कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। जैसे थर्मेक्स के खराब नबरों पर बाजार ने तगड़ा रिएक्शन दिया है। आज इस शेयर में बड़ी गिरावट आई है। मार्केट खराब नबंर वाले स्टॉक्स से एग्जिट लेने में या उसको पनिश करने में भी कोई कमी नहीं कर रहा है। इसी तरह अगर हम देख तो एनबीएफसी कंपनियों में हमें कई अच्छे नतीजे देखने को नजर आए। श्री राम फाइनेंस ओर चोला फाइनेंस के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। इससे हमें एक साफ ट्रेंड नजर आ रहा है कि एनबीएफसी कंपनियों में आगे तेजी देखने को मिलेगी।
डेटा सेंटर रिलेटेड कंपनियां भी अच्छे नतीजे पेश करती दिखी है। अगर एआई के नजरिए से बात करें तो नेटवेब के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। इसको भी बाजार ने काफी पॉजिटिव नजरिए से देखा है। वायरस एंड केबल सेगमेंट में आरआर केबल के नतीजों को भी बाजार ने पसंद किया है। इस स्टॉक पर पहले से पॉजिटिव नजरिया था। इसके बाद जो नतीजे आए वो काफी अच्छे रहे। इसको देखते हुए ऐसा लगता है कि आगे इसके ग्रोथ और मार्जिन प्रोफाइल में और भी इम्रूवमेंट नजर आएगा। इसका इस शेयर पर पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। वायरस एंड केबल सेगमेंट के एक और शेयर पॉलीकैब में भी करेक्शन के बाद अच्छी बेस बिल्डिंग शुरू हो चुकी है। इसमें भी आगे अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
ऑटो शेयरों पर बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि Hyundai Motors में आज 7 फीसदी का मूव देखने को मिला है। Ashok Layland भी 4% चला है। ऑटो के अंदर में वापस एक बहुत ही बढ़िया बढ़त हमें देखने को नजर आई है। दो-तीन दिन पहले हमने TVS मोटर्स की बात की थी। उसमें भी हमें एक बहुत अच्छे नंबर्स देखने को नजर आए। ऐसे में लगता है कि ऑटो साइकिल में एक अच्छी सिलिकल रिकवरी देखने को नजर आ सकती है। ऐसे में बाजार की रैली का फायदा उठाने के लिए Hyundai, एम एंड एम, TVS मोटर्स और एथर एनर्जी जैसे स्टॉक्स एक अच्छे प्ले हो सकते हैं।
इसके अलावा हमें ऑटो एंसिलरी स्पेस में भी निवेश के मौके खोजने चाहिए। इस स्पेस में सोना बीएलडब्ल्यू और स्टील स्पेस जैसी कंपनियां काफी अच्छी लग रही हैं। इनमें आगे अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।