Experts View : मार्केट दिग्गज नूरेश मेरानी से जाने निफ्टी-बैंक निफ्टी में कहां होगी कमाई, किन शेयरों में बनेगा पैसा

Experts View : नूरेश मेरानी ने कहा कि बाजार पर उनका नजरिया पॉजिटिव है। बाजार में एक रिकवरी आ चुकी है। निफ्टी में डेरिवेटिव शॉर्ट पोजीशंस की बात करें तो इसमें 2.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स थे। ये अब कवर होकर 2.3 लाख पर आ गए हैं। हमने पहले भी देखा है कि जब भी कवरिंग आती है तो निफ्टी पिछले स्विंग हाई तक जाता है

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 2:14 PM
Experts View : नूरेश मेरानी का कहना है कि बैंक निफ्टी में 56,800- 57,000 पर सपोर्ट होगा। इसमें 58,200 के आसपास का टारगेट मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Experts View : मध्यपूर्व में शांति की उम्मीद और कच्चे तेल के 80 डॉलर के नीचे फिसलने से बाजार में आज तेजी का चौका लगा है। 8 मई के बाद इंट्राडे में निफ्टी 24100 के पार निकला है। निचले स्तरों से शानदार रिकवरी के साथ बैंक निफ्टी 57500 के पार दिख रहा हैष साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में आज जोरदार तेजी आई है। इसका सेक्टर इंडेक्स दो फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। ब्लूस्टार 5% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही वोल्टास भी 4% ऊपर दिख रहा है। कैपिटल गुड्स और सरकारी बैंक भी एक परसेंट से ज्यादा चढ़े हैं। लेकिन कैपिटल मार्केट,रियल्टी और ऑटो में हल्का दबाव है।

    निफ्टी व्यू

    ऐसे माहौल में मार्केट टेक्निकल्स पर बात करते हुए nooreshtech.co.in के नूरेश मेरानी ने कहा कि बाजार पर उनका नजरिया पॉजिटिव है। बाजार में एक रिकवरी आ चुकी है। निफ्टी में डेरिवेटिव शॉर्ट पोजीशंस की बात करें तो इसमें 2.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स थे। ये अब कवर होकर 2.3 लाख पर आ गए हैं। हमने पहले भी देखा है कि जब भी कवरिंग आती है तो निफ्टी पिछले स्विंग हाई तक जाता है। ऐसे में निफ्टी में अब 24500 तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है। इसके लिए 23,800 एक सपोर्ट की तरह काम करेगा।


    बैंक निफ्टी व्यू

    बैंक निफ्टी में भी 56,800- 57,000 पर सपोर्ट होगा। इसमें 58,200 के आसपास का टारगेट मिल सकता है। अगर बैंक निफ्टी ने 57,200 के ऊपर ट्रेड करना शुरू किया 57,500 तक का मूव आ सकता है। अगर 57,500 के ऊपर टिक गए तो फिर 58,000 का भी मूव ओपन होगा।

    नूरेश मेरानी की टॉप पिक्स

    नूरेश मेरानी ने कहा कि उनकी आज की पहली टॉप पिक है कोटक बैंक। यह स्टॉक काफी समय से अंडर परफॉर्म कर रहा है। अब इसमें 400 रुपए के ऊपर एक शॉर्ट टर्म ब्रेकआउट दिया है। अब इसमें 425 रुपए से 440 रुपए की तरफ रिकवरी आ सकती है। इस स्टॉक में 399 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है।

    नूरेश मेरानी का दूसरा पसंदीदा शेयर है एनटीपीसी। उनका कहना है कि पूरा सीपीएससी बास्केट ही ब्रेकआउट के रिटेस्ट पर आ गया है। स्टॉक अपने टॉप से 15-20% का अच्छा करेक्शन दे चुका है। NTPC में रिस्क रिवार्ड भी बहुत अच्छा। इस स्टॉक में 345 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,379 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

     

    Dixon Tech share price : डिक्सन-वीवो जॉइंट वेंचर को मंजूरी की खबर ने भरा जोश, 5% भागा शेयर

     

    डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।