Experts View : मध्यपूर्व में शांति की उम्मीद और कच्चे तेल के 80 डॉलर के नीचे फिसलने से बाजार में आज तेजी का चौका लगा है। 8 मई के बाद इंट्राडे में निफ्टी 24100 के पार निकला है। निचले स्तरों से शानदार रिकवरी के साथ बैंक निफ्टी 57500 के पार दिख रहा हैष साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में आज जोरदार तेजी आई है। इसका सेक्टर इंडेक्स दो फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। ब्लूस्टार 5% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही वोल्टास भी 4% ऊपर दिख रहा है। कैपिटल गुड्स और सरकारी बैंक भी एक परसेंट से ज्यादा चढ़े हैं। लेकिन कैपिटल मार्केट,रियल्टी और ऑटो में हल्का दबाव है।
