Experts view : मिडकैप शेयरों में हैं ट्रेडिंग के अच्छे मौके, शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Experts view :कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि बाजार इस समय काफी स्टॉक स्पेसिफिक हो गया है। निफ्टी तो पिछले 1 महीने से 23800-24300 के बीच एक रेंज में कारोबार कर रहा है। इस दौरान मिड कैप शेयरों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इन्ही में हमें काफी अच्छे ट्रेडिंग के मौके भी मिल रहे हैं

अपडेटेड Jul 22, 2026 पर 12:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Expert View: फार्मा शेयर पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि फार्मा स्पेस ने हाल के दिनों में आउटपरफार्म किया है। कंसोलीडेट होते बाजार में जब भी कोई सेक्टर आउटपरफार्म करता है तो उसमें ट्रेडिंग के मौके तो जरूर मिलते हैं

Experts view : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। Nifty इंडेक्स 24000 के नीचे बना हुआ है। फिलहाल सेंसेक्स 775 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 76,690 पर और निफ्टी 216.85 अंक यानी 0.9% प्रतिशत गिरकर 23974 पर दिख रहा है। ऑटो और FMCG को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 1-2% की गिरावट आई है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.6% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि बाजार इस समय काफी स्टॉक स्पेसिफिक हो गया है। निफ्टी तो पिछले 1 महीने से 23800-24300 के बीच एक रेंज में कारोबार कर रहा है। इस दौरान मिड कैप शेयरों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इन्ही में हमें काफी अच्छे ट्रेडिंग के मौके भी मिल रहे हैं।

इस समय एस्ट्रल (Astral) का शेयर काफी अच्छा दिख रहा है। इसने मंथली टाइम फ्रेम पर काफी अच्छा मूव किया है और अपना पिछला बॉटम भी नहीं थोड़ा है। हाल में भी इसमें तेजी देखने को मिली है। शॉर्ट टर्म बेसिस पर इसने लोअर टॉप और लोअर बॉटम का पैटर्न भी ब्रेक किया है। यहां पर वैल्यू और मोमेंटम दोनों है। इस स्टॉक में 1385 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1530 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि यह एक ट्रेडर्स मार्केट है न कि एक यूनीडायरेक्शन मार्केट। ऐसे में गोदरेज प्रॉपर्टीज में कमजोरी नजर आ रही है। रियल इस्टेस सेक्टर अच्छी तेजी के बाद अब कमजोर दिख रहा है। गोदरेज प्रॉपर्टीज में शॉर्ट टर्म के नजरिए से डबल टॉप पैसा पैटर्न दिख रहा है। इस शेयर में 2170 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2060 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करने की सलाह होगी।


फार्मा शेयर पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि फार्मा स्पेस ने हाल के दिनों में आउटपरफार्म किया है। कंसोलीडेट होते बाजार में जब भी कोई सेक्टर आउटपरफार्म करता है तो उसमें ट्रेडिंग के मौके तो जरूर मिलते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप इस सेक्टर में शॉर्ट टर्म नजरिए से शॉर्ट साइड पर ट्रेडिंग पोजीशन ले सकते हैं। चूंकि, अभी तक कोई स्ट्रक्चरल चेंज नहीं आ रहा है, ऐसे में इस सेक्टर में अभी वेट एंड वॉच की सलाह होगी। टैरिफ का असर कहां और कितना होगा अभी साफ नहीं है। लेकिन पोजीशनली फार्मा में पॉजिटिव रहने में ही फायदा है।

 

 

Stock Market Trend : कच्चे तेल के 92 डॉलर प्रति बैरल के पार निकलने से बाजार का मूड हुआ खराब, जानिए अब क्या हो रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।