हायर लेवल पर रहें सतर्क, ये स्टॉक शॉर्ट टर्म में करा सकते हैं दमदार कमाई: एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी के लिए 15820-15880 के स्तर पर रजिस्टेंस है। वहीं नीचे की तरफ निफ्टी को 15,550 – 15,450 – 15,400 के लेवल पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 27, 2021 पर 3:06 PM
15909 का रिकॉर्ड हाई छूने के बाद निफ्टी को बाधा का सामना करना पड़ा। बाजार दिग्गजों का कहना है कि निफ्टी के लिए 16000 का लेवल काफी अहम है। अगर निफ्टी यह लेवल तोड़ता है तो इसमें आगे हमें और रैली देखने को मिल सकती है। ट्रेडरों/निवेशकों को बाजार दिग्गजों की सलाह है कि वे हायर लेवल के आसपास चौकन्ने रहें।
18 जून को समाप्त हफ्ते में निफ्टी 15700 के नीचे बंद हुआ और लगातार 4 हफ्तों की इसकी बढ़त को ब्रेक लग गया। टेक्निकल तौर पर देखें तो निफ्टी के लिए 15900-16000 के जोन में रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं नीचे की तरफ 15,400 पर इसको अहम सपोर्ट है।
एंजेल ब्रोकिंग के समीत चव्हाण का कहना है कि अब हम मंथली एक्सपायरी वीक में आ गए हैं और हमारी नजर ओवर ऑल मार्केट पोजीशन पर है। हमें लगता है कि बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगर हम निफ्टी के वीकली चार्ट पर नजर डालें तो हम एक के बाद एक दो स्मॉल बॉडी कैंडल देख सकते हैं।
पिछले हफ्ते का फॉर्मेशन hanging man pattern से मिलता जुलता है। इस तरह के पैटर्न की पुष्टि इसके लो से ब्रेकआउट आने पर मिलता है। इस स्थिति में यह देखना रुचिकर होगा कि इस हफ्ते के पहले आधे हिस्से में बाजार का रूख कैसा रहेगा।
जहां तक लेवल्स की बात है तो निफ्टी के लिए 15,820-15,880 इमिडिएट रजिस्टेंस है। वहीं नीचे की तरफ इसको 15,550-15450,15,400 पर सपोर्ट है। ट्रेडरों की सलाह होगी कि वो हायर लेवल पर अपनी पोजीशन को थोड़ा हल्की कर लें।
बाजार दिग्गजों की 10 टॉप पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोर दार कमाई।
मेहुल कोठारी की शॉर्ट टर्म के लिए निवेश सलाह
Aurobindo Pharma: इस शेयर ने 915 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1020 रुपये के टारगेट के लिए खरीद की सलाह है। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 7 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है। कोठारी का कहना है कि बाजार में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए इस समय डिफेंसिवऔर खपत से जुड़े शेयरों में निवेश की सलाह है। जिसको देखेत हुए शॉर्ट टर्म के लिए अरविंदो फार्मा एक बेहतर विकल्प नजर आ रहा है।
सन फार्मा- इस शेयर में 645 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 705 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। जल्द ही इसमें 5 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है। मेहुल का कहना है कि मई 2021 में सन फार्मा ने 650 रुपये के ऊपर एक मेजर ब्रेक आउट दिया है और यह एक बार फिर अपने इस लेवल के आसपास नजर आ रहा है। शॉर्ट टर्म की खरीदारी के लिए इस स्टॉक का risk-to-reward ratio भी काफी अच्छा नजर आ रहा है।
UBL-इस स्टॉक में मेहुल की 300 रुपये स्टॉपलॉस के साथ 1480 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 8.42 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
समीत चव्हाणशॉर्ट टर्म के लिए 2 दमदार कॉल
HDFC Life Insurance Company |LTP: Rs 709.20 | इस स्टॉक में 746 रुपए के लक्ष्य के लिए 681 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। इस शेयर में 2-3 हफ्ते में 5 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।
UPL |LTP: Rs 808 | इस स्टॉक में 765 रुपए के लक्ष्य के लिए 849 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली की सलाह है। इस शेयर में 2-3 हफ्ते में 5 फीसदी की गिरावट मुमकिन है।
Choice Broking के समीत बगड़िया की निवेश सलाह
Bajaj Auto: Buy| LTP: Rs 4164| इस शेयर में 4350-4400 रुपये के लक्ष्य के लिए 4000 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में आगे 4 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
D-Mart: Buy| LTP: Rs 3317| इस शेयर में 3600-3700 रुपये के लक्ष्य के लिए 3120 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में आगे 8 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
HDFC Life Insurance: Buy| LTP: Rs 709| इस शेयर में 760-800 रुपये के लक्ष्य के लिए 670 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में आगे 7 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Axis Securities के राजेश पालविया की निवेश सलाह
Asian Paints: Buy| LTP: Rs 3049| इस शेयर में 3220 रुपये के लक्ष्य के लिए 2930 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में आगे 5 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
इस शेयर में 4530-4880 रुपये के लक्ष्य के लिए 4100 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में आगे 10 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।