सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते जेएम फाइनेंशियल की सोनी पटनायक, प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी और मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर कपिल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 12.30% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष क्याल के सुझाये स्टॉक्स ने 13.60% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.69% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
