बाजार में रिकॉर्डतोड़ रैली देखने को मिली। निफ्टी और सेंसेक्स नए शिखर पर पहुंचे। निफ्टी पहली बार 23,500 के पार निकला। मिडकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने वोल्टाज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने सिप्ला पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए बीईएल पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने मिंडा कॉर्प पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Voltas
शिवांगी सरडा ने Voltas के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1540 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 29.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 20 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश पालवीय ने Cipla पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Cipla में 1574 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1610 से 1620 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1550 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः BEL
आशीष बहेती ने BEL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BEL में 318 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 325/330 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 309 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Minda Corp
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Minda Corp का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Minda Corp के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 469 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 570 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )