शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई
Nazara Tech पर Nirmal Bang की स्वाति होतकर ने 941 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 980 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Marksans Pharma पर Angel One के ओशो क्रिशन ने 309 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 330 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
Kfin पर Emkay Global के कपिल शाह ने 1011 रुपये के लेवल पर 1115 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Nirmal Bang की स्वाति होतकर, Angel One के ओशो क्रिशन और Emkay Global के कपिल शाह के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर स्वाति होतकर के सुझाये स्टॉक्स ने 0.29% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओशो क्रिशन के सुझाये स्टॉक्स ने 1% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर कपिल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 1.1% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Nirmal Bang की स्वाति होतकर का कमाईवाला शेयरः BUY Nazara Tech
स्वाति होतकर ने इस स्टॉक में 941 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 980 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 895 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Angel One के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Marksans Pharma
ओशो क्रिशन ने इसमें 309 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 330 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 301 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kfin
कपिल शाह ने इस स्टॉक में 1011 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 990 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1115 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Nirmal Bang की स्वाति होतकर का कमाईवाला शेयरः BUY Chemplast Sanmar
स्वाति होतकर ने इस स्टॉक में 490 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 530 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 470 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Angel One के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jubilant Food
ओशो क्रिशन ने इसमें 618 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 655 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 599 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aegis Logistics
कपिल शाह ने इस स्टॉक में 856 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 835 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 940 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Angel One के ओशो क्रिशन का कमाईवाला स्टॉकः SELL Marico
ओशो क्रिशन ने इसमें 597 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 555 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 605 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।