भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट देखने को मिली। बाजार में लगातार बिकवाली का दौर जारी नजर आया। बाजार लगातार आठवें ट्रेडिंग सेशन में गिरावट पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। मिडकैप इंडेक्स करीब 2.5% गिरकर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ। हालांकि बाजार में आखिरी घंटे में निचले स्तर से रिकवरी आई। इससे सेंसेक्स, निफ्टी निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने मैरिको, एचडीएफसी बैंक, बीईएल और पार्क होटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Marico
JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Marico के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 650 के स्ट्राइक वाली कॉल 6.25 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में10/12 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 3.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से HDFC Bank के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1740 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1690 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1698 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः BEL
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में BEL पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 251 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 258 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 2540 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः Park Hotels
AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Park Hotels के स्टॉक में 160 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 210 से 215 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)