Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric Mobility अब शेयरधारकों से पैसा जुटाने की तैयारी में है। कंपनी के बोर्ड ने ₹1,000 करोड़ तक का राइट्स इश्यू लाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी और दूसरी मंजूरियां लेनी होंगी।
Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric Mobility अब शेयरधारकों से पैसा जुटाने की तैयारी में है। कंपनी के बोर्ड ने ₹1,000 करोड़ तक का राइट्स इश्यू लाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी और दूसरी मंजूरियां लेनी होंगी।
राइट्स इश्यू कब आएगा?
यह इश्यू उन शेयरधारकों के लिए होगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर होंगे। रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। इसे बाद में घोषित किया जाएगा।
नए शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 होगी। हालांकि, अभी इश्यू प्राइस और राइट्स एंटाइटलमेंट रेश्यो तय नहीं हुआ है। इश्यू कब खुलेगा और भुगतान कैसे करना होगा, इसकी जानकारी भी बाद में मिलेगी।
₹780 करोड़ का QIP भी किया था
ओला इलेक्ट्रिक ने जून में QIP के जरिए ₹780 करोड़ जुटाए थे। यह इश्यू 56% ओवरसब्सक्राइब हुआ था। इसमें गोल्डमैन सैक्स और BNP Climate Fund जैसे संस्थागत निवेशकों ने पैसा लगाया था।
भारतीय म्यूचुअल फंड भी इस QIP में शामिल हुए थे। इनमें Motilal Oswal Mutual Fund, Mirae Asset Mutual Fund, Kotak Mahindra Mutual Fund, JM Financial Mutual Fund और Baroda BNP Paribas Mutual Fund शामिल हैं।
गाड़ियों की बिक्री में सुधार
ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन में भी सुधार दिखा है। कंपनी के मुताबिक, FY27 की पहली तिमाही में VAHAN पोर्टल पर 43,719 रजिस्ट्रेशन हुए। मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 22,252 था।
जून में ही 16,144 रजिस्ट्रेशन हुए। यह हाल की कुछ तिमाहियों में कंपनी का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन रहा। Ola Electric ने इसकी वजह बेहतर रिटेल नेटवर्क, मजबूत मांग और प्रोडक्ट की बेहतर उपलब्धता को बताया है।
28 सितंबर को Ola Electric का शेयर NSE पर 1.66% गिरकर ₹37.84 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 65.96% रिटर्न दिया है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।