बाजार में दूसरे दिन भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स 18200 के नीचे फिसल गया। निफ्टी बैंक में भी कमजोरी देखने को मिली। मिडकैप शेयर भी फिसलते हुए दिखाई दिये। रियल्टी,मेटल और IT सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव नजर आया। सेबी को अदाणी हिंडेनबर्ग मामले की जांच पूरी करने के लिए 3 महीने का और वक्त मिला। रेगुलेटर को 14 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट देनी होगी। जबकि इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी। इस बीच बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले दिग्गजों ने एसबीआई, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, आईटीसी और टोरेंट पावर पर दांव लगाने की सलाह दी।
JM Financial Services के राहुल शर्मा का सस्ता ऑप्शनः SBI
JM Financial Services के राहुल शर्मा ने कहा कि एसबीआई के स्टॉक में मई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 590 के स्ट्राइक वाली कॉल 10.45 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एस्कॉर्ट्स कुबोटा के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 2180/2200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 2090 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 2121 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः ITC
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में आईटीसी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 428 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 421 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक बढ़कर 440 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Geojit Financial Services के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Torrent Power
Geojit Financial Services के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज टोरेंट पावर के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 533 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )