Experts View : मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटी से श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार में आज गहरा हरा रंग दिख रहा है। यह बहुत अच्छा संकेत है। यह साल काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। ऑटो सेक्टर काफी अच्छा नजर आ रहा है। क्रूड के दाम के चलते इस सेक्टर को लेकर बड़ा डर बना हुआ था। लेकिन अब क्रूज 70-72 डॉलर के करीब आते नजर आ रहे हैं। इसी वजह से अब ऑटो शेयरों में फिर से खरीदारी शुरू हो सकती है। इसके अलावा पिछले 2-3 महीनों में ऑटो शेयरों की कोई बड़ी डाउन ग्रेडिंग भी नहीं हुई थी। अब यहां से इस सेक्टर में फिर से तेजी आने के साफ संकेत मिल रहे हैं। ऑटो और ऑटो एंसीलरी दोनों ही सेगमेंट में कई शेयर अच्छे नजर आ रहे हैं।
ऑटो और ऑटो एंसिलरी शेयरों में बनेगा पैसा
उन्होंने आगे कहा कि Mahindra & Mahindra काफी अच्छा लग रहा है। इस शेयर में वर्तमान लेवल्स पर खरीदारी की जा सकती है। जैसे इंडिगो का शेयर 4500 रुपए से बढ़कर 5500 रुपए के आसपास आ गया है। उसी तरह की तेजी M&M में भी देखने को मिल सकती है। यहां से यह शेयर धीरे-धीरे 3500 से लेकर 3700 रुपए तक के लेवल्स दिखा सकता है। शॉर्ट टर्म मूव के लिए भी इसमें वर्तमान स्तरों पर खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए स्टॉप लॉस रहेगा 3100 रुपए का।
इसके अलावा मदरसन का शेयर भी अच्छा लग रहा है। अभी यह शेयर 150 रुपए के आसपास दिख रहा है। अगर इसके टेक्निकल पैटर्न को देखें तो यह वैसे तो ऑल टाइम हाई के आसपास है। लेकिन पिछले 10-12 दिनों से इसमें कंसोलिडेशन ट्रायंगल फॉर्मेशन बना है। उसका कंटिन्यूएशन फॉर्मेशन आज बना है। इसे करंट लेवल्स यानी 149 रुपए के आसपास खरीदना चाहिए। टारगेट्स रहेंगे ₹154 ₹155 के और यहां पर स्टॉप लॉस रहेंगे ₹145 के। इस सेक्टर में टीवीएस मोटर्स का शेयर भी अच्छा लग रहा है।
मेटल शेयर कर सकते हैं वापसी, शॉर्ट करने से बचें
मेटल शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि मेटल स्टॉक्स काफी गिर चुके हैं। हिंडाल्को जो तकरीबन 1100 रुपए के करीब था अभी 950- 960 रुएए के करीब आ गया है। करंट लेवल्स पर ये डीपली ओवरसोल्ड लेवल्स हैं तो इन लेवल्स पर इसे शॉर्ट नहीं करना चाहिए। क्रूड के 72 डॉलर के करीब आने के साथ ही डॉलर इंडेक्स 1001.50 के आसपास दिख रहा है। 10 साल का बॉन्ड यील्ड 4.3-4.40 के करीब आ चुका है। अगर डॉलर इंडेक्स में थोड़ी गिरावट देखने के मिलेगी तो इन सभी स्टॉक्स में एक अच्छा रिबाउंड या एक अपवर्ड एक्टिविटी भी देखने मिल सकती है। ऐसे में करंट लेवल पर मेटल में शॉर्ट करने की सलाह नहीं होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।