Market outlook : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में 21 अगस्त को लगातार छठे दिन बढ़त जारी रही, लेकिन ऊपरी स्तरों पर आई मुनाफावसूली केचलते निफ्टी 25,100 के स्तर पर बने रहने में कामयाब नहीं रहा। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी बेरोजगारी दावों,मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई आंकड़ों और जैक्सन होल सिंपोजियम के नतीजों पर है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 142.87 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 82,000.71 पर और निफ्टी 33.20 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 25,083.75 पर बंद हुआ है। निफ्टी में सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सिप्ला, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शामिल रहे, जबकि, बजाज ऑटो, कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, इटरनल और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स आज के टॉप लूजरों में रहे।
