Stock Market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 5 फरवरी को नकारात्मक नोट पर बंद हुए। निफ्टी आज 23,700 से नीचे बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 312.53 अंक या 0.40 फीसदी नीचे 78,271.28 पर और निफ्टी 42.95 अंक या 0.18 फीसदी नीचे 23,696.30 पर बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी ज़्यादातर समय साइडवेज रहा। कारोबारी सत्र के अंत में थोड़ा नीचे बंद हुआ। निचले सिरे पर गिरावट 23,700 के आसपास सीमित रही जबकि ऊपर की ओर बढ़त लगभग 23,800 पर सीमित रही। हालांकि,शॉर्ट टर्म में रुझान बुल्स के पक्ष में बना हुआ है क्योंकि निफ्टी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। ये तेजी के रुझान का सपोर्ट करता है। ऊपरी छोर पर निफ्टी निकट अवधि में 24,050 की ओर बढ़ना जारी रख सकता है। इस बीच इसके लिए 23,500 पर सपोर्ट होगा जहां अधिकतम पुट राइटिंग दिखाई दे रही है।
