बैंकिग और फाइनेंशियल शेयरों में दिखेगी जोरदार तेजी, डिफेंस शेयरों में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद -आशीष चतुर मोहता

आशीष चतुर मोहता ने कहा कि सरकार ने बजट में खपत बढ़ाने की कोशिश की है। इसके अलावा स्टेट्स के ग्रॉन्ट को देखें तो कैपेक्स में भी 17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अगर केंद्र सरकार के आंकड़ों को देखें तो कैपेक्स में करीब 11 फीसदी की बढ़त हुई है

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 6:48 PM
Story continues below Advertisement
Market, Market Outlook, Share Market, Market Views, Stock Market News,आशीष चतुर मोहता, मार्केट, मार्केट आउटलुक, शेयर मार्केट, मार्केट व्यूज, स्टॉक मार्केट न्यूज

बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 312 प्वाइंट गिरकर 78,271 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 43 प्वाइंट गिरकर 23,696 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 185 प्वाइंट चढ़कर 50,343 पर बंद हुआ है। जबकि मिडकैप 367 प्वाइंट चढ़कर 54,181 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। जबकि निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऐसे माहौल में मार्केट फंडामेंटल पर चर्चा करते हुए JM Financial Services के फंड मैनेजर आशीष चतुर मोहता ने कहा कि वे बैंकिग और फाइनेंशियल शेयरों पर काफी बुलिश हैं।

सरकार ने बजट में खपत बढ़ाने की अच्छी कोशिश की

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने बजट में खपत बढ़ाने की कोशिश की है। इसके अलावा स्टेट्स के ग्रॉन्ट को देखें तो कैपेक्स में भी 17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अगर केंद्र सरकार के आंकड़ों को देखें तो कैपेक्स में करीब 11 फीसदी की बढ़त हुई है। अगर ओवरआॉल आकड़ों पर नजर डालें तो करीब 17 फीसदी की कैपेक्स ग्रोथ देखने को मिली है।


बैंकों की क्रोडिट ग्रोथ में अच्छी तेजी आने की संभावना

इसके आलावा सरकार ने एक्सपोर्ट और इन्वेस्टमेंट पर भी बड़ा फोकस किया है। इस सभी फैक्टर्स की वजह से बैंकों की क्रोडिट ग्रोथ में अच्छी तेजी आने की संभावना है। ऐसे में एचडीएफसी बैंक,आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई जैसे अच्छ एसेट क्वालिटी और अच्छे वैल्युएशन वाले बैंकों में तेजी की संभावना दिख रही है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस जैसे क्वालिटी एनबीएफसी शेयरों में भी तेजी की उम्मीद है। अगर खपत में तेजी आती है तो उसका सीधा फायदा बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों को मिलेगा।

हाइवे पर टोल का टेंशन होगा खत्म, निजी कार मालिकों के लिए होगा सालाना या लाइफ टाइम टोल का ऑप्शन

आगे डिफेंस शेयरों में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

आशीष ने बताया कि उनके पोर्टफोलियो में प्योर प्ले इंफ्रा से L&T का शेयर ही शामिल है। इंफ्रा में उन्होंने वॉयर और केबल्स के जरिए प्रॉक्सी प्ले किया है। उनका कहना है कि डिफेंस सेक्टर पूरे कैपेक्स थीम का सबसे अहम हिस्सा है। आगे डिफेंस शेयरों में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।