Experts views : बुल्स के लिए निचले स्तर से वापसी की कुछ उम्मीद आ रही नजर, 24300 के आसपास दिख रहा रजिस्टेंस

Share markets : एफआईआई की बिकवाली मौजूदा बाजार पर हावी है। दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों और ट्रम्प की नीतियों से जुड़ी उम्मीदों के कारण एफआईआई की बिकवाली बढ़ी है। निफ्टी की अर्निंग्स में और गिरावट का जोखिम निवेशकों की भावनाओं पर निगेटिव असर डाल रहा है

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 6:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी का मूल रुझान कमजोरी के साथ वोलेटाइल बना हुआ है। बाजार 24600-23800 के बड़े हाई लो रेंज में आगे बढ़ रहा है

Stock market : 11 नवंबर को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी सूचकांक सपाट बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 9.83 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 79,496.15 पर और निफ्टी 6.90 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 24,141.30 पर बंद हुआ। मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि भारी-उठापटक वाले इंट्रा-डे सेशन में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल और हरे निशान के बीच झूलते रहे और अंत में सपाट बंद हुए। हालांकि, चुनिंदा बैंकिंग और आईटी शेयरों में बढ़त ने बाजारों को एक और गिरावट से बचा लिया। गिरते रुपये और एफआईआई फंडों की बिकवाली के चलते निवेशक बाजार से किनारा किए हुए हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि एफआईआई की बिकवाली मौजूदा बाजार पर हावी है। दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों और ट्रम्प की नीतियों से जुड़ी उम्मीदों के कारण एफआईआई की बिकवाली बढ़ी है। निफ्टी की अर्निंग्स में और गिरावट का जोखिम निवेशकों की भावनाओं पर निगेटिव असर डाल रहा है। हालांकि आईटी सेक्टर अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी आईटी खर्च में बढ़त की उम्मीद के कारण बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत भी रिटेल महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है। खाने-पीने की चीजों की कीमतें मासिक आधार पर बढ़ने की संभावना है। अगर महंगाई बढ़ती है तो आरबीआई ब्याज दरों में कटौती को आगे के लिए टाल सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज काफी वोलेटाइल रहा और कोई डायरेक्शनल ब्रेकआउट देने में विफल रहा। इंडेक्स 24,000-24,350 की रेंज के भीतर ऊपर-नीचे करता रहा। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई तेजी का क्रॉसओवर दिखा रहा है। इसके अतिरिक्त, डेली चार्ट पर इंडेक्स ने एक इनवर्स हैमर पैटर्न बनाया है जो तेजी के लौटने का संकेत दे रहा है। ऊपरी स्तरों पर, निफ्टी 24,500-24,550 की ओर जाता दिख सकता है, जबकि सपोर्ट 24,000 पर दिख रहा है।


कमजोर बाजार के बावजूद अक्टूबर में इक्विटी फंड निवेश 41 887 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा : AMFI

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में तेजी दिखाने के बाद सोमवार को निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और दिन के अंत में यह 6 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी आज नकारात्मक रुख के साथ खुला और खुलने के तुरंत बाद और भी कमज़ोर हो गया। फिर शुरुआती मध्य भाग में 24000 के निचले स्तर से तेज इंट्राडे अपसाइड रिकवरी देखने को मिली। लेकिन बाजार इस उछाल को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा और दोपहर के बाद आखिरी घंटों में कमजोरी बढ़ती गई।

डेली चार्ट पर एक स्मॉल बुलिश कैंडल बनी,जिसकी अपर शैडो लंबी थी। तकनीकी रूप से,यह पैटर्न बुल्स की अपसाइड बाउंस को बनाए रखने में असमर्थता को दर्शाता है। हालांकि, पिछले कुछ सत्रों में बाजार में गिरावट आई है लेकिन तेज गिरावट नहीं देखने को मिली है। बाजार की यह हरकत बुल्स के लिए निचले स्तर से वापसी की कुछ उम्मीद जगा रही है।

निफ्टी का मूल रुझान कमजोरी के साथ वोलेटाइल बना हुआ है। बाजार 24600-23800 के बड़े हाई लो रेंज में आगे बढ़ रहा है। हाल ही में ऊपरी सीमा से गिरावट के बाद, निफ्टी में शॉर्ट टर्म में 23800 के निचले स्तर के पास से उछाल देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 24300 के आसपास तत्काल रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।