Experts views : F&O एक्सपायरी के कारण बढ़ सकती है वोलैटिलिटी, ट्रेडरों को सतर्क रहने की सलाह
Market trend: कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्सों में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली है। निफ्टी 182 अंक नीचे बंद हुआ है। जबकि सेंसेक्स 729 अंक नीचे बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंड बनाई है। ये आगे और कमजोरी आ सकने का संकेत है
निफ्टी आज 23,600 के सपोर्ट स्तर से नीचे गिर गया है। छोटे टाइम फ्रेम पर निफ्टी शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया है
Stock market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स 26 मार्च को लाल निशान में बंद हुए। बाजार में आई व्यापक बिकवाली के बीच सात दिनों से चल रही बढ़त रुक गई। 2 अप्रैल से ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाए जाने की चिंता, भारतीय रुपये में कमजोरी और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कुछ ऐसे फैक्टर रहे जिन्होंने बाजार में मुनाफावसूली के लिए ट्रिगर का कमा किया। सेंसेक्स ने आज मजबूती के साथ शुरुआत की थी और इंट्राडे में 78,167.87 का हाई लगाता दिखा। हालांकि, चुनिंदा दिग्गज शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण तेज गिरावट आई जिससे सूचकांक लाल निशान में चला गया। इसी तरह, एनएसई निफ्टी ने भी शुरुआत में मामूली बढ़त दिखाई लेकिन बाद में पलट गया और 23,500 के अहम लेवल से नीचे बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 728.69 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,288.50 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 181.80 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,486.85 पर बंद हुआ। मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर र 892 शेयरों में तेजी, 2,992 में गिरावट और 100 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए है। निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी रियल्टी में 1-2 फीसदी की तेज गिरावट आई है। निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, ट्रेंट, हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएलटेक और भारती एयरटेल आज के टॉप गेनर रहे। जबकि एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, सिप्ला, बीपीसीएल और बजाज फाइनेंस आज के टॉप लूजर रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्सों में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली है। निफ्टी 182 अंक नीचे बंद हुआ है। जबकि सेंसेक्स 729 अंक नीचे बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंड बनाई है। ये आगे और कमजोरी आ सकने का संकेत है।
हमारा मानना है कि जब तक बाजार 23,600/77500 से नीचे कारोबार कर रहा है, तब तक कमजोरी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में बाजार 23,400-23,330/77000-76800 के लेवल तक गिर सकता है। दूसरी ओर, अगर इंडेक्स 23,600/77500 से ऊपर चले जाते हैं, तो तेजी बढ़ सकती है, और बाजार 23,700-23760/77800-78000 तक वापस उछल सकता है। कॉन्ट्रा ट्रेडर्स 23,330/76800 के पास 23,300/76650 पर सख्त स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन ले सकते हैं।
असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स के हृषिकेश येदवे का कहना है कि तकनीकी रूप से, डेली चार्ट पर, निफ्टी ने कमजोरी का संकेत देते हुए एक लाल कैंडल बनाई है। इसके अलावा, निफ्टी ने अपने 100-डे सिंपल मूविंग एवरेज (100-DSMA) को तोड़ दिया है, जो 23,500 के करीब है। ये लेवल अब निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में काम करेगा, इसके बाद 23,800 पर अगला रेजिस्टेंस होगा । नीचे की ओर, 23,390 के करीब स्थित 100-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज पर पहला सपोर्ट और 23,250 के करीब स्थित 75-DEMA अगला बड़ा सपोर्ट होगा। F&O एक्सपायरी के कारण बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है। ऐसे में ट्रेडरों को सतर्क रहने की सलाह होगी।
बैंक निफ्टी इंडेक्स भी आज बढ़त के साथ खुला लेकिन शुरुआती तेजी के बाद इंडेक्स में भारी मुनाफावसूली देखने को मिली। अंक में ये भी लाल निशान में बंद हुआ। तकनीकी रूप से, बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक रेड कैंडल बनाई,जो कमजोरी का संकेत है। नीचे की ओर, 200-दिनों का सिंपल मूविंग एवरेज (200-DSMA), जो 50,990 के करीब है, इंडेक्स के लिए अहम सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा, इसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट 50,640 पर होगा। ऊपर की ओर, 51,880 और 52,000 मजबूत रेजिस्टेंस स्तर के रूप में कार्य करेंगे।
एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज 23,600 के सपोर्ट स्तर से नीचे गिर गया है। छोटे टाइम फ्रेम पर निफ्टी शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया है। ऑवरली टाइम फ्रेम पर RSI (14) में निगेटिव क्रॉसओवर के साथ मंदी का रुझान दिख रहा है। निचले सिरे पर 23,300 पर सपोर्ट है। ये सपोर्ट टूटने पर गिरावट बढ़ सकती है। ऊपर की ओर 23,550 पर रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर जाने पर तेजी बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।