मई वायदा SERIES की EXPIRY पर आज बाजार की नजर रहेगी। मई एक्सपायरी से पहले बाजार की क्लोजिंग शानदार रही। 16 फरवरी बाद पहली बार निफ्टी 15,300 के पार बंद हुआ। कल के कारोबार में निफ्टी 93 प्वाइंट चढ़कर 15,301 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 380 प्वाइंट चढ़कर 51,018 पर बंद हुआ। मिडकैप 21 प्वाइंट चढ़कर 25,565 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 22 प्वाइंट चढ़कर 34,684 पर बंद हुआ है।
