Get App

धमाकेदार एक्शन वाले शेयर, जो निवेशकों की करायेंगे शानदार कमाई

MOFSL के हेमांग जानी ने कहा कि बाजार पर कुल मिलाकर आउटलुक पॉजिटिव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2021 पर 6:14 PM
धमाकेदार एक्शन वाले शेयर, जो निवेशकों की करायेंगे शानदार कमाई

फिल्म की कहानी दमदार हो तो उसके सुपरहिट होने की पूरी गारंटी होती है। फिल्मों की तरह मार्केट में भी वही शेयर सुपर हिट होते हैं, जिनमें दम यानी वैल्यू होती है। इसलिए कोई  भी शेयर वेल्थ क्रिएशन की कहानी तभी लिखता है, जब उसमें कुछ हटकर हो।

कोई शेयर डिविडेंड के लिहाज से बेहतर होता है तो कोई वैल्युएशन की कसौटी पर खरा उतरता है। कोई शेयर अपने सेक्टर का लीडर होता है तो कोई लीडर बनने की पूरा दमखम रखता है। इस खास शो आज कुछ वैसे ही आइडिया की बात करेंगे जो आपके लिए मुनाफे की कहानी लिख सकते हैं।

इस विशेष शो में सीएनबीसी-आवाज़ के साथ चर्चा करने और बेहतरी स्टॉक्स बताने के लिए Investment Evangelist के प्रकाश दीवान और MOFSL के  हेमांग जानी जुड़ गये हैं।

 MOFSL के  हेमांग जानी ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि पिछले 10 महीने में बड़ी रैली देखने को मिली थी कुछ करेक्शन भी आये है। लेकिन बाजार पर कुल मिलाकर आउटलुक पॉजिटिव है।

प्रकाश दीवान ने कहा कि बाजार में वैल्यू कहीं ना कहीं जरूर नजर आती है। कोरोना में आसानी से मिल रहा था इस समय थोड़ा खोजना पड़ रहा है।

MOFSL के  हेमांग जानी का मुनाफे वाला स्टॉक- INFOSYS

हेमांग ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 1600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इस कंपनी को FY22 में IT खर्च में रिकवरी का फायदा मिलेगा। इसके अलावा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में कंपनी की अच्छी पैठ है और कई बड़ी डील से EPS ग्रोथ बढ़ेगी। इन्होने इसका FY21 EPS ग्रोथ अनुमान 1 प्रतिशत  बढ़ाया है और FY22/FY23 EPS ग्रोथ अनुमान 3 प्रतिशत/ 7 प्रतिशत बढ़ाया है।

Investment एक्सपर्ट के प्रकाश दीवान का मुनाफे वाला स्टॉक- ITC

प्रकाश ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 272 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इस कंपनी को FMCG की दिग्गज कंपनी माना जाता है जिसका कैश फ्लो मजबूत है। अबकी बार कंपनी की रीरेटिंग की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही सिगरेट की कीमतें बढ़ने से मार्जिन को बूस्ट मिलेगा।

MOFSL के  हेमांग जानी का मुनाफे वाला स्टॉक- SBI

हेमांग ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 475 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इस बैंक ने चुनौतीभरे समय में शानदार ऑपरेटिंग  प्रदर्शन किया है। रीटेल लोन पोर्टफोलियो में अच्छी रिकवरी दिखाई दी है। इसके साथ ही बैंक ने कई सेगमेंट में प्री-कोविड स्तर से ज्यादा लोन बांटे हैं। बैंक की डिपॉजिट मजबूत, मार्जिन स्थिर और एसेट क्वालिटी की स्थिति बेहतर है। इसके अलावा बैंक को बड़े अकाउंट्स से रिकवरी से मुनाफे को सपोर्ट मिलेगा।

Investment एक्सपर्ट के प्रकाश दीवान का मुनाफे वाला स्टॉक- TORRENT PHARMA

प्रकाश ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 3333 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इस कंपनी की भारतीय मार्केट में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। वहींUS कारोबार में नरमी की वजह से शेयर में करेक्शन आया है।

MOFSL के  हेमांग जानी का मुनाफे वाला स्टॉक- GSPL

हेमांग ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 400 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इस कंपनी की तीसरी तिमाही में वॉल्यूम में मजबूती नजर आई है। वहीं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन से गैस डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के फर्टिलाइजर सेगमेंट से भी डिमांड बढ़ी है। इतना ही नहीं पावर सेक्टर में गैस खपत बढ़ने से फायदा होगा। इसके आगे वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी की 3-4 साल में विस्तार पर 4000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इसके साथ ही कंपनी की 3-4 तिमाहियों में कर्जमुक्त होने की योजना भी है।

Investment एक्सपर्ट के प्रकाश दीवान का मुनाफे वाला स्टॉक- THOMAS COOK

प्रकाश ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 77 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इस इंडस्ट्री में रिवाइवल की संभावना है। कोरोना की स्थिति सुधरने पर टूरिज्म बढ़ेगा। वहीं 6 से  9 महीने में विदेश ट्रैवल शुरू होने की संभावना है। टूरिज्म शुरु होने पर इस कंपनी को अच्छा फायदा होगा।

MOFSL के  हेमांग जानी का मुनाफे वाला स्टॉक- BHARTI AIRTEL

हेमांग ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 720 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इस कंपनी की तीन तिमाहियों से मजबूत प्रदर्शन दिखाई दिया है। कंपनी की टैरिफ बढ़ाए बिना 8 प्रतिशत ARPU ग्रोथ पॉजिटिव है। उनके अनुसार भारती मोबाइल में 27 प्रतिशत EBITDA ग्रोथ संभव है। वहीं नए सब्सक्राइबर से ARPU को सपोर्ट मिला है। जबकि Warburg Pincus के DTH बिजनेस में 20 प्रतिशत  हिस्सा खरीदा है। वहीं अफ्रीका में मोबाइल मनी कारोबार की लिस्टिंग संभव है।

Investment एक्सपर्ट के प्रकाश दीवान का मुनाफे वाला स्टॉक- RAJRATAN GLOBAL

प्रकाश ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 999 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये कंपनी टायर कॉर्ड के सबसे बड़े सप्लायर में शामिल है। कंपनी का टायर कॉर्ड में 50 प्रतिशत मार्केट शेयर है। टायर सेगमेंट में डिमांड मजबूत है। इसके साथ ही अच्छे वॉल्यूम से मुनाफे को सपोर्ट मिलना संभव है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें