F&O Manual : लाल निशान में सेंसेक्स-निफ्टी, बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद

F&O Manual : निफ्टी 20-डे एसएमए के करीब बना हुआ है और चार्ट स्ट्रक्चर में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ये तेजड़ियों और मंदड़ियों दोनों में असमंजस को दर्शाता है। संरचनात्मक रूप से मार्केट सेटअप में कोई बदलाव नहीं हुआ है ये इंडेक्स में और कंसोलीडेशन और टाइम करेक्शन जारी रहने का संकेत दे रहा है। अहम स्तरों की बात करें तो 19600-19705 का बियरिश गैप निफ्टी के लिए बड़ी बाधा बन गया है

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 1:57 PM
अल्केम, अपोलो टायर्स, कॉनकोर और सन टीवी में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है। जबकि आईआरसीटीसी, बीईएल और एचसीएल टेक में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है

F&O Manual : भारतीय इक्विटी बाज़ारों की शुरुआत आज सपाट रही थी। लेकिन बैंक, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और मेटल सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। जिससे बाजार में लाल निशान गहरा गया। हालांकि एनर्जी, रियल्टी और कैपिटल गुड्स में कुछ खरीदारी देखने को मिली है। तकनीकी विश्लेषकों का मानना है कि निफ्टी के लिए 19440-19200 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। आगे अभी इसमें कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। दोपहर 12.50 बजे के आसपास सेंसेक्स 325.33 अंक या 0.51 फीसदी गिरकर 65351.27 पर और निफ्टी 103.30 अंक या 0.53 फीसदी नीचे फिसलकर 19439.80 पर दिख रहा था। लगभग 1503 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी। जबकि 1455 शेयरों में गिरावट दिख रही थी। वहीं,114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी 20-डे एसएमए के करीब बना हुआ है और चार्ट स्ट्रक्चर में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ये तेजड़ियों और मंदड़ियों दोनों में असमंजस को दर्शाता है। संरचनात्मक रूप से मार्केट सेटअप में कोई बदलाव नहीं हुआ है ये इंडेक्स में और कंसोलीडेशन और टाइम करेक्शन जारी रहने का संकेत दे रहा है। अहम स्तरों की बात करें तो 19600-19705 का बियरिश गैप निफ्टी के लिए बड़ी बाधा बन गया है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 19440-19200 पर सपोर्ट है।

निफ्टी के लिए 19,300 पर अच्छा सपोर्ट


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि इंडेक्स धीमे रिट्रेसमेंट के दौर से गुजर रहा है। पिछले तीन हफ्तों में निफ्टी पिछले चार हफ्ते की रैली (18646-19991) के 50 फीसदी से कम घटा है। दोनों तरफ तेज रिट्रेसमेंट की कमी से संकेत मिलता है कि निफ्टी में आगे 19900-19200 के बीच कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। इस बड़े रेंज में होने वाला कंसोलीडेशन बाजार को हेल्दी बनाएगा। बड़ी तेजी को बाद करेक्शन स्वाभाविक प्रकिया का हिस्सा है। इस गिरावट के बाद बाजार नई तेजी के लिए तैयार होगा। निफ्टी के लिए 19,300 पर अच्छा सपोर्ट है।

बैंक निफ्टी को 45100 के स्तर से ऊपर मजबूत क्लोजिंग की जरूरत

सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स और तकनीकी विश्लेषक, अश्विन रमानी का कहना है कि आरबीआई द्वारा बैंकिंग प्रणाली से अतिरिक्त नकदी को खत्म करने के लिए अस्थायी आधार पर 10 फीसदी एडिशनल सीआरआर लागू करने के बाद बैंक निफ्टी बिक्री के दबाव में आ गया। बैंकों के पास उधार देने के लिए कम धनराशि बची है। बैंक निफ्टी के लिए पर 44200 पर सपोर्ट दिख रहा है। 44200 से नीचे फिसलने पर बैंक निफ्टी 43500 के स्तर तक गिर सकता है। तेजी का रुझान फिर से शुरू करने के लिए, बैंक निफ्टी को 45100 के स्तर से ऊपर मजबूत क्लोजिंग की जरूरत है।

इस निवेश सलाहकार को इंफ्रा, इंजीनियरिंग और एंसिलरी शेयरों में नजर आ रहे कमाई के मौके, जानिए क्यों

अल्केम, अपोलो टायर्स, कॉनकोर और सन टीवी में शॉर्ट बिल्ड-अप

अलग-अलग शेयरों की बात करें तो अल्केम, अपोलो टायर्स, कॉनकोर और सन टीवी में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है। जबकि आईआरसीटीसी, बीईएल और एचसीएल टेक में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।