Get App

मार्केट में मचने वाला है कोहराम! मिल रहे हैं India VIX से डराने वाले संकेत

मार्केट में उतार-चढ़ाव का इंडिकेटर इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स (India VIX) एक दिन पहले 9 महीने के हाई पर बंद हुआ था और आज फिर इंट्रा-डे में यह मजबूत हुआ। इस महीने यह 19 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है तो सवाल उठता है कि यह इतना ऊपर क्यों चढ़ रहा है और इससे मार्केट को लेकर क्या संकेत मिल रहा है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 28, 2023 पर 4:38 PM
मार्केट में मचने वाला है कोहराम! मिल रहे हैं India VIX से डराने वाले संकेत
एक्सपर्ट के मुताबिक India VIX मंथली कांट्रैक्ट के चलते ही बढ़ रहा था तो आज इसका असर खत्म हो जाएगा लेकिन अगर आगे भी यानी शुक्रवार से भी इसमें तेजी दिखती है तो सचेत हो जाना चाहिए।

मार्केट में उतार-चढ़ाव का इंडिकेटर इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स (India VIX) एक दिन पहले 9 महीने के हाई पर बंद हुआ था और आज फिर इंट्रा-डे में यह मजबूत हुआ। हालांकि दिन के आखिरी तक यह 2.68 फीसदी फिसलकर 15.14 पर बंद हुआ है लेकिन इंट्रा-डे में यह 16.47 तक पहुंचा था। इस इंडेक्स को आमतौर पर फियर इंडेक्स के रूप में जाना जाता है और यह बताता है कि आने वाले दिनों में मार्केट में कितना उतार-चढ़ाव रहेगा यानी जितनी हाई वैल्यू, उतनी ही अधिक मार्केट में अस्थिरता रहेगी। इस महीने यह 19 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है तो सवाल उठता है कि यह इतना ऊपर क्यों चढ़ रहा है और इससे मार्केट को लेकर क्या संकेत मिल रहा है?

क्यों बढ़ता है VIX?

टेक्निकल एनालिस्ट दिनेश नागपाल के मुताबिक इसके बढ़ने की एक वजह तो मंथली ऑप्शंस की एक्सपायरी है जो आज थी। अब चूंकि वीआईएक्स बढ़ रहा तो प्रीमियम भी तेजी से उछल रहे हैं लेकिन जब फिसल रहे हैं तो धीरे-धीरे। वीआईएक्स जब बढ़ता है तो इससे इससे मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के संकेत मिलते हैं। इसके चलते ट्रेडर्स किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए ऑप्शंस खरीदते हैं। जब बहुत लोग ऑप्शंस खरीदते हैं तो ऑप्शंस के भाव बढ़ने लगते हैं क्योंकि सेलर्स फिर अधिक भाव मांगने लगते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें