अगले 4 -6 हफ्तों में किसी भयावह जियोपोलिटिकल संकट की आशंका, 400 डॉलर वाला टेस्ला जा सकता है 100 डॉलर के नीचे

सुशील केडिया ने कहा कि ट्रंप गद्दी संभालते ही बड़े कठोर निर्णय ले सकते हैं या फिर कोई बड़ी ग्लोबल घटना घट सकती है। ये आने वाला समय ही बताएगा। अमेरिका में वोलैटिलिटी इंडेक्स भी जंप मारने को तैयार है। यूएस बॉन्ड यील्ड कभी की तेजी पकड़ सकती है। क्रूड का चार्ट भी बड़ा खतरनाक दिख रहा है

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 7:20 PM
Story continues below Advertisement
सुशील ने कहा कि ट्रंप के आने के बाद अमेरिकी नीतियों में बदलाव ग्लोबल बाजार के लिए बड़ी परेशानी पैदा कर सकते हैं। टेस्ला के शेयरों में यहां से 50 फीसदी से ज्यादा की गिवाट हो सकती है

केडियानॉमिक्स के सुशील केडिया ने बाजार के टेक्निकल्स पर बात करते हुए कहा कि ग्लोबल मार्केट के चार्ट्स इस समय बड़े घातक नजर आ रहे हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट आती है तो हमारे बाजार भी तुरंत ही औंधे मुंह गिर जाएंगे। इस समय 99 फीसदी संभावना ये है कि नैस्डैक करीब 20 फीसदी गिर जाएगा। नैस्डैक में 20 फीसदी तक का फॉल आ सकता है और ये 17000 तक आ सकता है। लेकिन इसीलिए अगर किसी को आईटी शेयरों में गिरावट का डर है तो ये डर गलत है। इंडिया में आईटी शेयरों का चार्ट तैयार है। ये नई तेजी पकड़ेंगे। इसी तरह एस&पी में भी बड़े गिरावट की संभावना है। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरें अब कूदने को लिए तैयार है। पता नहीं अमेरिकी बाजार इसके लिए तैयार है कि नहीं।

बिटक्वाइन में भी 35 फीसदी तक की गिरावट की आशंका 

सुशील ने आगे कहा कि ट्रंप गद्दी संभालते ही बड़े कठोर निर्णय ले सकते हैं या फिर कोई बड़ी ग्लोबल घटना घट सकती है। ये आने वाला समय ही बताएगा। अमेरिका में वोलैटिलिटी इंडेक्स भी जंप मारने को तैयार है। यूएस बॉन्ड यील्ड कभी की तेजी पकड़ सकती है। क्रूड का चार्ट भी बड़ा खतरनाक दिख रहा है। डेढ़ दो महीनों में क्रूड 100 डॉलर भी पार कर जाए तो ये मुश्किल नहीं है। बिटक्वाइन में भी 35 फीसदी तक की गिरावट की आशंका नजर आ रही है। बिटक्वाइन रिस्क ऑन, रिस्क ऑफ का सबसे बड़ा इंडीकेटर है।


170 रुपए वाला ये बैंक शेयर छू सकता है 500-700 रुपए का स्तर, निफ्टी में 27000 की चाल हुई शुरू-सुशील केडिया

ग्लोबल मार्केट में बहुत बड़े कोलाहल की आशंका

सुशील केडिया ने आगे कहा कि ग्लोबल मार्केट के इन सारे चार्ट्स को देखने से लगता है कि क्या पता अगले 4 से 6 सप्ताहों में दुनिया में कोई भयावह जियोपोलिटिकल संकट पैदा हो जाए। साथ-साथ ट्रंप के आने के बाद अमेरिकी नीतियों में बदलाव ग्लोबल बाजार के लिए बड़ी परेशानी पैदा कर सकते हैं। टेस्ला के शेयरों में यहां से 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हो सकती है। 400 डॉलर के आसपास वाला टेस्ला 100 डॉलर के भी नीचे जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में बहुत बड़ा कोलाहल आ सकता है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 11, 2024 1:29 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।