Stock To Invest: कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी 25850 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी भी निचले स्तरों से 150 प्वाइंट सुधरा है। स्मॉलकैप और मिडकैप OUTPERFORM कर रहे हैं। इस बीच Tech Mahindra, Wipro, NTPC, Reliance Industries, Infosys निफ्टी का टॉप गेनर है। वहीं Asian Paints, Titan Company, Bajaj Finance, JSW Steel और IndusInd Bank टॉप लूजर रहा। मेटल, एफएमसीजी, फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में कामकाज कर रहे हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने FEDERAL BANK और INDIAMART के स्टॉक्स पर दांव लगाया है।
अनुज सिंघल फेडरल बैंक पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि बैंक शेयरों में सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। कल की भारी बिकवाली के बीच भी स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली थी। शेयर में 100 DMA के सपोर्ट से खरीदारी देखने को मिली। वहीं कल 50 DMA भी पार करने में कामयाब रहा।
वहीं दूसरा शेयर इंडियामार्ट अनुज सिंघल को पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि आज शायद आईटी शेयरों में अच्छी रैली देखने को मिले। जिसका इपेक्ट आपको प्लेटफॉर्म स्टॉक्स पर दिखाई देगा। अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। 200 WMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही। अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। वायदा में दो दिनों से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।