ATF के दाम घटने से ये एविएशन स्टॉक भरेगा तेजी का उड़ान, गोल्ड NBFC शेयरों में भी दिखेगा एक्शन

अनुज सिंघल को इंटरग्लोब एविएशन का शेयर पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि लगातार दूसरे महीने ATF के दाम घटे है। क्रूड की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है। त्यौहार और ट्रैवेल सीजन जल्द शुरू हो रहा है। जिसका फायदा इस एविएशन स्टॉक को मिलता दिखेगा

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 9:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोल्ड लोन में अनियमितता पर RBI सख्त है। गोल्ड लोन में अनियमितता पर सर्कुलर जारी किया।

30 सितंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोर रुख के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आज 25,850 से नीचे फिसल गया। हालांकि आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ होने के साफ संकेत मिल रहे है । से में सीएनबीसी-आवाज के अनुज सिंघल ने कहा कि आज की क्लोजिंग निफ्टी के लिए काफी अहम है । अगर आज दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ तो करेक्शन की शुरुआत होगी। आज अगर दिन की ऊंचाई पर बंद हुए तो अपट्रेंड शुरू होगा। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

फोकस में इंटरग्लोब एविएशन (GREEN)

अनुज सिंघल को इंटरग्लोब एविएशन का शेयर पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि लगातार दूसरे महीने ATF के दाम घटे है। क्रूड की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है। त्यौहार और ट्रैवेल सीजन जल्द शुरू हो रहा है। जिसका फायदा इस एविएशन स्टॉक को मिलता दिखेगा।

फोकस में BSE, एंजेल वन (GREEN)


अनुज सिंघल को BSE, एंजेल वन का शेयर पसंद आ रहा है।उन्होंने कहा कि SEBI ने F&O पर लगाम से जुड़ा कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आगे फैसला नहीं होगा। ब्रोकर्स के लिए फौरी तौर पर राहत की खबर है। लेकिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली संभव है।

फोकस में गोल्ड NBFCs (NEUTRAL)

गोल्ड लोन में अनियमितता पर RBI सख्त है। गोल्ड लोन में अनियमितता पर सर्कुलर जारी किया। अनियमितता रोकने पर तत्काल कदम उठाने को कहा है। 3 महीने के भीतर सुधार नहीं होने पर RBI सख्त कदम उठाएगा। जेफरीज का कहना है कि सख्त नियमों से ग्रोथ पर असर दिखेगा। लेकिन मुथूट, मण्णपुरम बेहतर स्थिति में है। IIFL Finance पर भी असर नहीं पड़ना चाहिए। IIFL Finance ने पहले ही करेक्टिव कदम उठाए। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि मुथूट, मण्णपुरम बेहतर स्थिति में लेकिन थोड़ा हैंगओवर संभव है। बेहतर वैल्युएशन को देखते हुए मण्णपुरम अच्छी स्थिति में है।

आज की क्लोजिंग निफ्टी के लिए होगी काफी अहम, क्या अब चीन बनेगा FIIs का पसंदीदा डेस्टीनेशन- अनुज सिंघल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।