Global Market: फेडरल रिजर्व ने दिए ब्याज दरें घटने के संकेत, ग्लोबल बाजार में तेजी, एशिया मजबूत

Global Market: फेडरल रिजर्व की ओर से सितंबर में ब्याज दरें घटने के साफ संकेतों से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। अमेरिका में आधे परसेंट तक की बढ़त नजर आई। सुबह एशिया में मजबूती के साथ कामकाज होता दिखा

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 8:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Global market : अमेरिका में रोजगार के नए आंकड़ों के बाद कच्चा तेल 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

Global Market: फेडरल रिजर्व की ओर से सितंबर में ब्याज दरें घटने के साफ संकेतों से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। अमेरिका में आधे परसेंट तक की बढ़त नजर आई। सुबह एशिया में मजबूती के साथ कामकाज होता दिखा। वहीं गिफ्ट निफ्टी भी करीब 100 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स लाईफ हाई से सिर्फ 1% दूर है। बाजार को सितंबर में दरें घटने की पूरी उम्मीद है। 67% लोगों को दरें में 0.25% कटौती की उम्मीद है।

US में नॉन फार्म पेरोल में गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिला। बाजार को इस साल फिर जापान में दरें बढ़ने की उम्मीद है। चीन में सेफोरा 3% कर्मचारियों की छंटनी करेगा।

दबाव में डॉलर


डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर के नीचे फिसला है। दिसंबर 2023 के बाद डॉलर सबसे निचलें पर भाव पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे महीने दबाव कायम है। अगस्त में डॉलर का भाव करीब 3% तक गिरा जबकि जुलाई में भी करीब 2% की गिरावट देखने को मिली थी।

फेड मिनट्स में क्या?

फेड ने मिनट्स में सितंबर में कटौती के संकेत दिए है। महंगाई पर फेड की नजर बनी हुई है। महंगाई दर 2% की तरफ बढ़ रही है। आंकड़े अनुमान के मुताबिक रहने पर कटौती के संकेत दे रहे है।

बढ़ा क्रूड पर दबाव

अमेरिका में रोजगार के नए आंकड़ों के बाद कच्चा तेल 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कच्चे तेल का भाव करीब डेढ़ परसेंट फिसलकर 76 डॉलर के नीचे आया है। 5 अगस्त को भी ब्रेंट $75.05 तक लुढ़का था। WTI में भी $72 के नीचे कारोबार हो रहा है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। सुबह 7.35 बजे के आसपास GIFT NIFTY 65.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 38,320.88 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.18 फीसदी गिरकर 22,197.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 17,533.05 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 2,860.99 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।