Get App

Fertilizer Shares : फुल एक्शन में केमिकल और फर्टिलाइजर शेयर, क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेजी ?

Fertilizer Shares : भारत में अब तक मॉनसून सामान्य से ज्यादा रहा है। आगे भी देश के सभी हिस्सों में जोरदार बारिश संभव है। अच्छे मॉनसून से फर्टिलाइजर डिमांड बढ़ सकती है। इसी वजह से आज FACT, RCF, DEEPAK FERT, RALLIS और GNFC जैसे शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2025 पर 2:52 PM
Fertilizer Shares : फुल एक्शन में केमिकल और फर्टिलाइजर शेयर, क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेजी ?
Fertilizer Shares : दीपक फर्टिलाइजर ने पेट्रोनेट LNG के साथ 1,200 करोड़ रुपए का करार किया है। LNG के रीगैसिफिकेशन के लिए के लिए ये करार किया गया है

Chemical and Fertilizer Shares : केमिकल और फर्टिलाइजर शेयर आज फुल एक्शन में हैं। रैलिस इंडिया के अच्छे नतीजों और जोरदार मॉनसून ने पूरे सेक्टर में जान डाल दी है। केमिकल और फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार तेजी है। अच्छे नतीजों के दम पर रैलिस इंडिया 3 फीसदी ऊपर है। वहीं FACT और RCF 4-8 फीसदी दौड़े हैं। दीपक फर्टिलाइजर्स और GSFC में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली है।

फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी क्यों?

शानदार नतीजों के बाद रैलिस इंडिया ने रफ्तार पकड़ी है। पहली तिमाही में रैलिस इंडिया की आय 22 फीसदी बढ़ी है। मुनाफा भी दोगुना हो गया है। पहली तिमाही में रैलिस इंडिया का EBITDA 56 फीसदी बढ़कर 150 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में रैलिस इंडिया का मार्जिन 12.2 फीसदी से बढ़कर 15.6 फीसदी रहा है। रैलिस इंडिया के मैनेजमेंट ने कहा है कि वॉल्यूम बढ़ने से मार्जिन में सुधार देखने को मिला है। पहली तिमाही में सभी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। क्रॉप केयर में 16 फीसदी और सीड्स में 38 फीसदी की ग्रोथ रही है।

दीपक फर्टिलाइजर ने पेट्रोनेट LNG के साथ करार किया

उधर दीपक फर्टिलाइजर ने पेट्रोनेट LNG के साथ 1,200 करोड़ रुपए का करार किया है। LNG के रीगैसिफिकेशन के लिए के लिए ये करार किया गया है। इसके अलावा कोरोमंडल समेत 3 भारतीय फर्टिलाइजर कंपनियों ने सऊदी अरब की कंपनी Ma’aden के साथ DAP सप्लाई बढ़ाने के लिए करार किया है। इन खबरों के चलते भी आज केमिकल और फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

भारत में अब तक मॉनसून सामान्य से ज्यादा रहा है। आगे भी देश के सभी हिस्सों में जोरदार बारिश संभव है। अच्छे मॉनसून से फर्टिलाइजर डिमांड बढ़ सकती है। इसी वजह से आज FACT, RCF, DEEPAK FERT, RALLIS और GNFC जैसे शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें