Stock Market Crash: ग्लोबल शेयर बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते आज यानी बुधवार 25 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। दिन का कारोबार बढ़ने के साथ यह गिरावट और बढ़ी और सेंसेक्स 800 अंकों से भी अधिक नीचे चला गया। दोपहर 12 बजे के करीब, सेंसेक्स 846 अंक या 1.39 गिरकर 60,132 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 254.80 अंक या 1.41 फीसदी गिरकर 17,863 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज पर सिर्फ 752 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,350 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं 111 शेयर सपाट थे।