विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने साल 2021 में अब तक भारतीय शेयर बाजार में लगभग 66,024 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। वे इस कैलेंडर वर्ष के अब तक 10 में से 8 महीनों में शुद्ध खरीदारी कर रहे हैं। BSE 500 शेयरों पर मनीकंट्रोल के विश्लेषण के मुताबिक लगभग 115 कंपनियां हैं जहां FIIs ने 2021 की तीनों तिमाहियों में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसमें से 19 स्टॉक ऐसे हैं जिन्होंने निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया है जबकि 5 स्टॉक्स मल्टीबैगर बन गए हैं। ये मल्टीबैगर स्टॉक्स Balaji Amines, Adani Transmission, HEG, K.P.R. Mill और National Aluminium Company हैं जिसमें करीब 150 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। (Data Source: ACE Equity)।
