जेपी मॉर्गन चेस के CEO जेमी डिमन ने सोमवार को चेतावनी दी कि कुछ फाइनेंशियल कंपनियां प्रॉफिट बढ़ाने के लिए "बेवकूफी भरी हरकतें" कर रही हैं। इसकी तुलना उन्होंने 2008 के ग्लोबल फाइनेंशियल संकट से पहले के सालों से की। बैंक के सालाना इन्वेस्टर अपडेट में बोलते हुए, डिमन ने कहा कि क्रेडिट साइकिल में अचानक झटके लगते रहते हैं। उन्होंने कहा,"क्रेडिट साइकिल में हमेशा कोई न कोई सरप्राइज़ होता है,इसमें असली सवाल अक्सर यह होता है कि आखिर में किस सेक्टर को नुकसान होता है"।
