पहली बार शेयर मार्केट में लगाने जा रहे पैसा! समझ लें ये 5 बात, नहीं डूबेगा पैसा

5 Check Points for first time Stock Market Investor: अगर आप पहली बार स्टॉक मार्केट में पैसे लगाने जा रहे हैं तो कुछ ऐसी बातें हैं जिन पर गौर करना जरूरी है। वजह ये है कि स्टॉक मार्केट की उतार-चढ़ाव से पैसा सिर्फ बरसता नहीं है, बल्कि सावधानी नहीं बरती गई तो यह बह भी सकता है। यहां ऐसे ही पांच प्वाइंट्स दिए जा रहे हैं, जिन पर गौर कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
5 Check Points for first time Stock Market Investor: स्टॉक मार्केट में लंबे समय तक टिके रहने के लिए जरूरी है कि आप कितना रिस्क उठा सकते हैं, उसी के हिसाब से ही इसमें प्रवेश करें।

5 Check Points for first time Stock Market Investor: स्टॉक मार्केट में निवेश काफी जोखिम भरा है और इसमें पैसे डूबने तक का खतरा रहता है। हालांकि अगर सही स्ट्रैटेजी बनाकर इस मार्केट में एंट्री की जाए तो पैसों की झमाझम बारिश हो सकती है। स्टॉक मार्केट में लंबे समय तक टिके रहने के लिए जरूरी है कि आप कितना रिस्क उठा सकते हैं, उसी के हिसाब से ही इसमें प्रवेश करें। एक और अहम बात ये है कि कभी किसी से कर्ज लेकर स्टॉक मार्केट में पैसे न लगाएं क्योंकि इससे वित्तीय झटका लगने की आशंका बनी रहती है। यहां ऐसे ही पांच चेक प्वाइंट्स बताए जा रहे हैं, जिन्हें स्टॉक मार्केट में एंट्री से पहले चेक करना सही रहेगा।

रिस्क क्षमता तय करें

स्टॉक मार्केट में निवेश से ताबड़तोड़ पैसा बनाया जा सकता है लेकिन गलती होने पर इसमें पैसा जीरो भी होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर स्टॉक मार्केट में पैसे लगाने जा रहे हैं तो अपना रिस्क पहले ही तय कर लें। इसके लिए तो अहम रास्ता ये है कि सुरक्षित स्टॉक्स चुन सकते हैं और सिर्फ यही नहीं, स्टॉप लॉस की रणनीति भी अपना सकते हैं। स्टॉप लॉस इसलिए जरूरी है ताकि अगर कोई स्टॉक लंबे समय तक बेयरेश जोन में फंस जाए तो आपका पैसा उसमें न फंस जाए।

रिसर्च


किसी दोस्त ने कहा है या परिवार में किसी ने सलाह दी है या कहीं सोशल मीडिया पर लगातार सलाह मिल रही है तो उस पर भरोसा करके पैसे न लगाएं तो बेहतर है। पैसे लगाने से पहले खुद से रिसर्च जरूर करें। किसी कंपनी के शेयर में पैसे लगाने से पहले उसके कारोबार, वित्तीय सेहत और मैनेजमेंट इत्यादि को लेकर अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।

डाईवर्सिफिकेशन

अपना सारा पैसा किसी एक ही कंपनी में न लगाएं। रिस्क को कम करने के लिए इसे आईटी, बैंकिंग, फार्मा, क्लीन एनर्जी, ऑयल एंड गैस जैसे कई सेक्टर्स में बांटकर लगा सकते हैं।

लॉन्ग टर्म के लिए करें इंवेस्टमेंट

स्टॉक मार्केट में अगर अच्छे शेयर चुनकर पैसे लगाते हैं और बाजार की गिरावट से घबराहट में पैसे निकालने की बजाय निवेश बनाए रखते हैं तो लंबे समय में अच्छा मुनाफा हासिल किया जा सकता है

भावनात्मक होकर न लें फैसले

स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव आम बात हैं। हालांकि इस उतार-चढ़ाव के चलते कभी घबराहट में सस्ते में अपने शेयर न बेच डालें और लालच में आकर गलत शेयर न खरीद लें। स्टॉक मार्केट में टिके रहने के लिए जरूरी है कि इमोशनल होकर फैसला लेने की बजाय अपने रिसर्च पर भरोसा करें।

शेयर बाजार की गिरावट में न करें ये 5 गलती, निफ्टी के पिछले 26 साल के आंकड़ों से समझें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।