Get App

₹6000 करोड़ की पांच ब्लॉक डील, मिलाएं अपने पोर्टफोलियो से, दो तो इस साल हुए डबल से ज्यादा

Block Deals: घरेलू स्टॉक मार्केट की उठा-पटक के बीच आज पांच स्टॉक्स ऐसे रहे, जिनमें कुल मिलाकर ₹6000 करोड़ से अधिक की ब्लॉक डील्स हुई। इसमें से कुछ शेयर तो ऐसे हैं, जो इस साल अब तक दोगुना से अधिक बढ़ चुके हैं। यहां इन सबके बारे में बताया जा रहा है। मिलाएं अपने पोर्टफोलियो से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 2:05 PM
₹6000 करोड़ की पांच ब्लॉक डील, मिलाएं अपने पोर्टफोलियो से, दो तो इस साल हुए डबल से ज्यादा
स्टॉक मार्केट में आज Welspun Corp, Physicswallah, Groww, Viyash Scientific और Rubicon Research में ₹6000 करोड़ के शेयरों की ब्लॉक डील्स हुई।

Block Deals: ₹6000 करोड़ की पांच ब्लॉक डील...वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp), फिजिक्सवाला (Physicswallah), ग्रो (Groww), वियश साइंटिफिक (Viyash Scientific) और रूबिकॉन रिसर्च (Rubicon Research) में आज ₹6000 करोड़ के शेयरों की ब्लॉक डील्स हुई। इसका असर इनके शेयरों की चाल पर भी आज दिखा। कुछ तो बुरी तरह टूट गए तो कुछ ऊपर तेजी से चढ़ गए। इनमें से कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जो इस साल दोगुना से अधिक मजबूत हुए हैं। यहां इन सबके बारे में बताया जा रहा है।

Welspun Corp

ब्लॉक डील के तहत वेलस्पन कॉर्प के 63 लाख शेयरों यानी 2.4% इक्विटी का ब्लॉक डील के तहत लेन-देन हुआ। इससे एक दिन पहले सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि प्रमोटर ग्रुप वेलस्पन इन्वेस्टमेंट्स एंड कमर्शियल्स और एमडी-सीईओ विपुल माथुर ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के करीब 63 लाख शेयर (2.4% इक्विटी) बेच सकते हैं। ₹1,417 करोड़ की ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस ₹2,250 प्रति शेयर तय किया गया था। जून तिमाही के आखिर में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50% थी। स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद डेटा के मुताबिक इसमें से प्रमोटर ग्रुप वेल्सपन इन्वेस्टमेंट्स एंड कमर्शियल्स की हिस्सेदारी 2.56% थी। अभी इसके शेयर 5.3% की गिरावट के साथ ₹2,221.8 पर हैं। एक महीने में यह 38.9% और इस साल अब तक 178.9% ऊपर चढ़ा है।

Physicswallah

ब्लॉक डील के तहत आज फिजिक्सवाला के कुल 4.67 करोड़ शेयर (1.6% इक्विटी) का लेन-देन हुआ ₹550 करोड़ में लेन-देन हुआ। एक्सचेंज पर मौजूद डेटा के अनुसार जून 2026 तिमाही के आखिर में कंपनी में प्रमोटर एंटिटीज की हिस्सेदारी 71% थी। फिलहाल इसके शेयर 3.4% की बढ़त के साथ ₹125.42 के भाव पर हैं। एक महीने में यह 2% मजबूत हुआ है तो इस साल अब तक इसमें 5.3% की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें