Get App

Flywings IPO Listing: 2% प्रीमियम पर ₹191 का शेयर लिस्ट, IndiGo और SpiceJet को सर्विसेज देती है कंपनी

Flywings Simulator Training IPO Listing: इंडिगो (Indigo), स्पाइसजेट (SpiceJet) और एयर इंडिया (Air India) जैसी एयरलाइंस को ट्रेनिंग सर्विसेज देने वाली फ्लाईविंग्स सिमुलेटर के शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 4:45 PM
Flywings IPO Listing: 2% प्रीमियम पर ₹191 का शेयर लिस्ट, IndiGo और SpiceJet को सर्विसेज देती है कंपनी
Flywings Simulator Training IPO Listing: फ्लाईविंग्स सिमुलेटर ट्रेनिंग का ₹57.05 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-9 दिसंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Flywings Simulator Training IPO Listing: देशी-विदेशी एयरलाइंस को ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑफर करने वाली फ्लाईविंग्स सिमुलेटर के शेयरों की आज NSE SME पर एंट्री हुई है। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों का हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। आईपीओ के तहत ₹191 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹195.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 2.09% का लिस्टिंग गेन (Flywings Simulator Training Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की और झटका तब लगा, जब शेयर ₹200 की ऊंचाई तक जाकर टूट गए।

हालांकि ₹186.00 के निचले स्तर पर यह संभल गया और फिर इसने छलांग लगाई और ₹204.75 (Flywings Simulator Training Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7.20% मुनाफे में हैं।

Flywings Simulator Training IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

फ्लाईविंग्स सिमुलेटर ट्रेनिंग का ₹57.05 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-9 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों का हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। ओवरऑल यह 1.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.56 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 3.47 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.97 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹47.99 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 4.74 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹35.34 करोड़ पायलट ट्रेनिंग इक्विपमेंट्स के कैपिटल एक्सपेंडिचर और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें