FMCG Stocks : नतीजों से पहले FMCG शेयरों में दिखी जोरदार तेजी, 6% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना कोलगेट

FMCG Stocks : बाजार को FMCG कंपनियों के शानदार Q4 नतीजों की उम्मीद है। आइए देखते हैं कैसे रह सकते हैं एफएमसीजी कंपनियों के नतीजे। FMCG Q4 नतीजों में मजबूत ग्रोथ का अनुमान है। बाजार जानकारों का कहना है कि GST 2.0 के बाद डिमांड में सुधार हुआ है। GST कटौती का पूरा असर Q4 नतीजों में दिखेगा

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement
FMCG Stocks : चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय में 4-5 फीसदी की और EBITDA में 7-8 फीसदी की बढ़त हो सकती है

FMCG Stocks : चौथी तिमाही में अच्छे नतीजों की उम्मीद से FMCG शेयरों में आज तूफानी तेजी आई है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। कोलगेट 6 फीसदी उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही HUL और नेस्ले निफ्टी में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर रहे हैं। FMGC इंडेक्स 5 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर चला गया है। FMCG इंडेक्स में आज लगातार तीसरे दिन तेजी रही। यह इंडेक्स इस महीने अब तक करीब 9% चढ़ा है। इस महीने अब तक 11 सत्रों में से 9 सत्रों में इसमें तेजी देखने को मिली है। शिखर से 32% गिरने के बाद FMGC इंडेक्स में रिकवरी आई है।

दरअसल बाजार को FMCG कंपनियों के शानदार Q4 नतीजों की उम्मीद है। आइए देखते हैं कैसे रह सकते हैं एफएमसीजी कंपनियों के नतीजे। FMCG Q4 नतीजों में मजबूत ग्रोथ का अनुमान है। बाजार जानकारों का कहना है कि GST 2.0 के बाद डिमांड में सुधार हुआ है। GST कटौती का पूरा असर Q4 नतीजों में दिखेगा। ग्रामीण मांग के मजबूत बने रहने का अनुमान है। शहरी मांग में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

ज्यादातर कंपनियों ने मार्च में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की (करीब 2%) है। अप्रैल में कच्चे माल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की भरपाई हुई है। कंपनियां कीमतें बढ़ाकर बढ़ोतरी की भरपाई कर सकती हैं। एफएमसीजी कंपनियों की मार्जिन मजबूत रहने की उम्मीद है। प्राइस-वॉल्यूम का गैप अब कम हो रहा है। कंपनियों के वैल्यूएशन भी काफी कम हैं।


Trading plan : आज की पोजिशन घर लेकर ना जाए, मुनाफा बुक करें, नई खरीदारी के लिए गिरावट का करें इंतजार

Q4 में FMCG कंपनियों का अनुमान

चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय में 4-5 फीसदी की और EBITDA में 7-8 फीसदी की बढ़त हो सकती है। वहीं, HUL की आय में 2-3 फीसदी और EBITDA में 3-4 फीसदी की बढ़त हो सकती है। इस अवधि में ITC कंज्यूमर की आय में 14-16 फीसदी और EBITDA में 18-20 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। चौथी तिमाही में ब्रिटानिया की आय में 8-10 फीसदी की और EBITDA में 14-15 फीसदी की बढ़त हो सकती है। इस अवधि में नेस्ले की आय में 10-12 फीसदी और EBITDA में 0-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। चौथी तिमाही में कोलगेट की आय में 5-6 फीसदी की और EBITDA में 16-17 फीसदी की बढ़त हो सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।