Trading plan : फ्लैट शुरुआत के बाद बाजार ने तेजी का मोमेंटम पकड़ा है। निफ्टी करीब 100 अंक चढ़कर 24300 के पास दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से करीब 400 अंक की रिकवरी आई है। जोरदार तेजी के साथ मिड और स्मॉलकैप आज भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वहीं INDIA VIX 3% फिसलकर 18 के नीचे आ गया है। एंजेल के अच्छे नतीजों से कैपिटल मार्केट के शेयरों में जोश है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी चढ़कर नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया है। कैपिटल मार्केट में HDFC AMC, NAM INDIA, 360 वन भी तीन से 4% उछले हैं। साथ ही कैपिटल गुड्स,तेल गैस और CPSE इंडेक्स में भी रौनक है।
चौथी तिमाही में अच्छे नतीजों की उम्मीद से FMCG शेयरों में आज तूफानी तेजी है। FMCG इंडेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। कोलगेट 6% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही HUL और नेस्ले निफ्टी में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर बने हैं।
बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी ने स्क्रिप्ट के अनुसार काम किया है। सुबह निफ्टी ने एंट्री का परफेक्ट मौका दिया। सुबह का बेस्ट BUY जोन 24,075-24,125 रहा। स्टॉप लॉस 23,950 रहा। 24,096 निफ्टी का आज का इंट्रा-डे low रहा। बैंक निफ्टी ने भी 55,800-56,500 की रेंज का सम्मान किया। कैपिटल मार्केट थीम ने आज फिर दम दिखाया। एंजेल वन, BSE जैसे शेयरों में शानदार रिटर्न मिला। BSE और एंजेल वन में 2 हफ्ते में 25-30% रिटर्न मिला है।
आज की पोजिशन घर लेकर ना जाए,मुनाफा बुक करें। पहले की पोजिशन को चाहें तो ओवरनाइट हेज करें। आज भी निफ्टी ने पोजिशनल स्टॉपलॉस हिट नहीं किया। नई खरीदारी के लिए फिर गिरावट का इंतजार करें। मिड और स्मॉल कैप में नई पार्टी चल रही है। इस रैली का हिस्सा बनें और अच्छे शेयर लें। मिड और स्मॉल कैप में दो साल का वनवास खत्म हुआ है।
निफ्टी, बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी का रेजिस्टेंस जोन 24,350-24,400 और सपोर्ट जोन 24,100-24,150 है। बैंक निफ्टी की रेंज 55,800-56,500 है। कल HDFC बैंक और ICICI बैंक के नतीजे आएंगे। उसके पहले पोजिशन काटकर जाएं।
आज वाली लॉन्ग पोजिशन से निकलें, हम बड़े रजिस्टेंस पर हैं। पुरानी लॉन्ग पोजिशन को पुट से हेज करें। नई पोजिशन्स यहां ना बनाएं, वीकेंड का रिस्क है।सोमवार को बाजार फिर आपको मौके देगा। स्टॉक स्पेसिफिक पोजिशन बिंदास लेकर जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।