F&O Manual : आज 17 अक्टूबर इंडियन इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले थे। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार में तेजी भी बढ़ती गई। अच्छे ग्लोबल संकेतों के साथ ही एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बैंकिंग दिग्गजों के अच्छे नतीजों ने बाजार में जोश भर दिया है। आज के कारोबारी सत्र में रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं। दोपहर 01.40 बजे के आसपास सेंसेक्स 285 अंक या 0.43 फीसदी बढ़कर 66452.09 पर और निफ्टी 85.70 अंक या 0.44 फीसदी बढ़कर 19817.75 पर कारोबार कर रहा था। इस समय लगभग 2139 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं, 962 शेयरों में गिरावट आई थी। जबकि, 128 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
