F&O Manual : वोलैटिलिटी के बीच आज 17 नवंबर के बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते दिख रहे हैं। आरबीआई के नए रिस्क वेट नियमों के ऐलान के बाद बैंक शेयरों में गिरावट आई है। जिसके चलते बैंक निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली है। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स 2 फीसदी नीचे है, जबकि ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और कैपिटल गुड्स में लगभग 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। फार्मा शेयरों में ताजा ब्रेकआउट देखा गया है। खासकर सनफार्मा, डॉ. रेड्डीज और ऑरोफार्मा में भारी लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है।
01.00 बजे दोपहर के आसपास सेंसेक्स 59.16 अंक या 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 65,912.52 पर और निफ्टी 2.30 अंक या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 19,762.90 पर दिख रहा था। एनएसई पर लगभग 1,328 शेयर बढ़े थे। जबकि 988 शेयर गिरे थे। वहीं, 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
क्या कहते हैं ऑप्शन के आंकड़े
ऑप्शन के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि 19,500 स्ट्राइक पर कॉल और पुट लेखकों के बीच खींचतान देखने को मिल रही है। 19,700 और 19,600 स्ट्राइक पर काफी ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। जबकि कॉल के मोर्चे पर 19,900 और 20,000 पर काफी ओपन इंटरेस्ट बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आज के दिन निफ्टी नीचे की तरफ 19,600-19,630 और ऊपर की ओर 19,840-19,870 के बीच घूमता दिख सकता है।
एसबीआई सिक्योरिटीज सुदीप शाह का कहना है कि कल एक्सपायरी के दिन निफ्टी को 19,630 के जोन में सपोर्ट मिला। कारोबारी सत्र के पहले आधे हिस्से में निफ्टी ने 19,850-19,875 तक की तेजी देखी। हालांकि, कारोबारी सत्र के दूसरे आधे हिस्से में ऊपरी स्तरों से दबाव आ गया। ऐसे में निफ्टी के लिए 19,850-19,900 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है। निफ्टी को नया हाई लगाने के लिए इस बाधा को पार करना होगा। उनकी राय है कि निफ्टी के लिए 19,580-19,610 के जोन में मजबूत सपोर्ट है। 19,570 से नीचे जाने पर निफ्टी में मुनाफावसूली आ सकती है और ये गिरावट 20-डे ईएमए यानी 19,450-19,430 तक बढ़ सकती है।
बैंक निफ्टी पर बात करते हुए सुदीप शाह ने कहा कि बैंक निफ्टी आज काफी कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। यह अपने पिछले दिन के हाई यानी 44,400 से ऊपर कायम नहीं रह सका है। बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 43,740-43,800 पर दिख रहा है जो इसका 20-डे ईएमए भी है। वहीं, इसके लिए 44,440-44,500 पर रजिस्टेंस है। 44450 से ऊपर जाने पर इसमें 44,900-45,050 तक की एक बड़ी शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर अगर ये इंडेक्स 43750 के नीचे जाता है तो फिर इसमें 43,400- 43,300 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।