F&O Manual : बाजार की लगाम मंदड़ियों के हाथ, एक्सिस सिक्योरिटीज की पुट स्प्रेड के इस्तेमाल की सलाह

F&O Manual : कॉल राइटर तुलनात्मक रूप से ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं। ये निफ्टी 50 को और नीचे धकेलने की कोशिश में लगे हैं। अगले हफ्ते के कॉन्ट्रैक्ट के लिए 19700 की स्ट्राइक पर स्ट्रैडल जैसे न्यूट्रल ट्रेड देखने को मिल रहे रहे हैं जबकि 19800 पर निफ्टी के लिए रजिस्टेंस दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी आज मंदड़िए हावी रहे हैं। बैंक निफ्टी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 44388.05 के स्तर पर दिख रहा है

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 3:21 PM
F&O Manual : वीकली बेसिस पर बैंक निफ्टी में ओपन इंटरेस्ट में 30.26 फीसदी की कमी देखने को मिली है। जबकि भाव में 0.34 फीसदी की मामूली कमी आई है। ये लॉन्ग अनवाइंडिंग का संकेत है

F&O Manual : 28 सितंबर को हेडलाइन इंडेक्सों पर दबाव देखने को मिल रहा है। आज फ्यूचर्स एंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी भी है। इसलिए भी बाजार कुछ ज्यादा वोलेटाइल है। 03 बजे के आसपास निफ्टी 50 इंडेक्स 182 अंक या 0.93 फीसदी गिरकर 19662 पर कारोबार कर रहा था। कॉल राइटर तुलनात्मक रूप से ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं। ये निफ्टी 50 को और नीचे धकेलने की कोशिश में लगे हैं। अगले हफ्ते के कॉन्ट्रैक्ट के लिए 19700 की स्ट्राइक पर स्ट्रैडल जैसे न्यूट्रल ट्रेड देखने को मिल रहे रहे हैं जबकि 19800 पर निफ्टी के लिए रजिस्टेंस दिख रहा है। बेंगलुरु स्थित डेरिवेटिव ट्रेडर राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि स्टॉक्स में आज रोलओवर के कारण वोलैटिलिटी देखने को सकती है। हालांकि, आज के दिन के लिए उनका नजरिए न्यूट्रल है। यहां तक कि बैंक निफ्टी में भी आज मंदड़िए हावी रहे हैं। बैंक निफ्टी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 44388.05 के स्तर पर दिख रहा है।

वीकली बेसिस पर बैंक निफ्टी में ओपन इंटरेस्ट में 30.26 फीसदी की कमी देखने को मिली है। जबकि भाव में 0.34 फीसदी की मामूली कमी आई है। ये लॉन्ग अनवाइंडिंग का संकेत है। निफ्टी में ओपन इंटरेस्ट में 47.62 फीसदी की कमी देखने को मिली है, जबकि भाव में 0.30 फीसदी की कमी लॉन्ग अनवाइंडिंग का संकेत है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए सबसे अच्छी रणनीति पुट स्प्रेड का इस्तेमाल करना है।

एक्सिस सिक्योरिटीज की सलाह है कि ट्रेडर्स सीमित जोखिम और रिवॉर्ड के साथ हल्का रिटर्न कमाने के लिए स्प्रेड स्ट्रे़टजी को इस्तेमाल कर सकते हैंइस स्प्रेड में 44,800 स्ट्राइक पुट ऑप्शन का एक लॉट खरीदना चाहिए और साथ ही 44300 स्ट्राइक पुट ऑप्शन का एक लॉट बेचना चाहिए इसमें जोखिम काफी कम हैं। हालांकि मुनाफा भी हल्का ही रहेगा


अलग-अलग शेयरों की बात करें तो अधिकांश में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। ट्रेडर्स को वोडाफोन आइडिया, टेक महिंद्रा, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, मैरिको और एचडीएफसी एएमसी में मंदी का दांव लगाते देखा गया। हालांकि एमसीएक्स उन शेयरों में से था जहां सबसे अधिक तेजी देखी गई, इसके बाद क्रॉम्पटन ग्रीव्स और एलएंडटी का नंबर रहा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।