जियोपॉलिटिक्स की जगह अर्निंग्स पर करें फोकस, इकोनॉमी से जुड़े सेक्टर में बनेगा प्रॉफिट- तुषार प्रधान

Market View: तुषार प्रधान का कहना है कि बाजार हमेशा ही हमें सरप्राइस देने के लिए उत्सुक रहता है। हमें बाजार में जियोपॉलिटिक्स की जगह कंपनियों अर्निंग्स पर फोकस करना चाहिए। इकोनॉमी और अर्निंग्स पर ही बाजार की चाल निर्भर है। आगे कंपनियों के अर्निंग्स अच्छे रह सकते हैं।

अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 2:41 PM
आरबीआई ने ब्याज दरों में कटौती करके एक ऐसा माहौल पैदा किया है जिससे बैंक के पास रिड्यूस एनपीएस के लिए एसेट क्वालिटी काफी बेहतर है

Market View: बाजार के आगे की चाल पर बात करते हुए HXGON Partners के डायरेक्टर तुषार प्रधान का कहना है कि बाजार हमेशा ही हमें सरप्राइस देने के लिए उत्सुक रहता है। हमें बाजार में जियोपॉलिटिक्स की जगह कंपनियों अर्निंग्स पर फोकस करना चाहिए। इकोनॉमी और अर्निंग्स पर ही बाजार की चाल निर्भर है। आगे कंपनियों के अर्निंग्स अच्छे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी और प्राइवेट कैपेक्स में रिवाइवल आ रहा है।

बतातें चलें कि तुषार प्रधान, इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में करीब 3 दशक का अनुभव रखते हैं। इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में 26 साल से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने HSBC AMC, Tata AIG, HDFC AMC जैसे संस्थानों के साथ भी काम किया है। HSBC AMC में 14 साल तक CIO रहे

जून 2009 से अप्रैल 2023 तक HSBC AMC से जुड़े रहे।

इकोनॉमी में तेजी बैंक और मैन्युफैक्चरिंग को देगी फायदा


आरबीआई ने ब्याज दरों में कटौती करके एक ऐसा माहौल पैदा किया है जिससे बैंक के पास रिड्यूस एनपीएस के लिए एसेट क्वालिटी काफी बेहतर है और लिक्विडिटी इफ्लोस कर रखी है। इसका मतलब यह हुआ कि कैपिटल साइकल मौजूदा स्तर से बढ़ता है तो बैंक और मैन्युफैक्चरिंग को भी फायदा मिलेगा।

लंबी अवधि की थीम है इंश्योरेंस स्पेस

इंश्योरेंस सेक्टर पर बात करते हुए तुषार प्रधान ने कहा कि मल्टीईयर अपॉर्चुनिटी है। भारत जैसे देश में ज्यादातर जनसंख्या वो अंडरइन्वेस्टेड है और अंडरइनसोय्ड है। हम क्या इन्वेस्ट कर रहे है और हमारे कवर में क्या प्रोटेक्शन ले रहे है इसकी जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं पता होती। हम जब इंश्योरेंस कंपनियों में निवेश करेगे तो यह सोचसमझकर हमें आगे बढ़ाना होगा कि अगले 4-5 सालों में जो नए पीढ़ी के लिए प्रभावी होगी। मौजूदा समय से लेकर आने वाले अगले 10 सालों के लिए इंश्योरेंस थीम को देखें तो यह बहुत और बहुत बड़ा होगा। ऐसे में इंश्योरेंस स्पेस लंबी अवधि की थीम है। देश में इंश्योरेंस कवरेज बढ़ने की उम्मीद है। नई पीढ़ी का इंश्योरेंस को लेकर सकारात्मक रुख बना हुआ है।

डिफेंस लंबी अवधि की थीम

डिफेंस सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादा तेजी के बाद थोड़ी थकान आना स्वाभाविक है यहीं डिफेंस सेक्टर के साथ भी हुआहै। लेकिन इस सेक्टर को लंबी अवधि के लिहाज से देखें तो यह अच्छी तेजी दिखाएगा। क्योंकि मेरा मानना है कि डिफेंस लंबी अवधि की थीम है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।